फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Child marriage case in Uttarakhand, Man arrested for marrying 12 year old Girl, mother also arrested

ख्वाबों का कत्ल: 12 की उम्र में दो शादियां, दूसरा दूल्हा 36 साल का, मां की घिनौनी करतूत से कोख शर्मसार

Wed, 29 Jun 2022 09:18 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बेड़ीनाग/पिथौरागढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, बेड़ीनाग/पिथौरागढ़। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Jun 2022 09:18 AM IST
सार

12 साल की उम्र में बेटी की दो बार शादी कराने वाली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग के पति को सोमवार को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दो महीने की गर्भवती बालिका को पुनर्वास केंद्र में रखा गया है। किशोरी की मां और सौतेले पिता ने जून 2021 में पहला विवाह धारचूला में ही कराया था। 

विज्ञापन
Child marriage case in Uttarakhand, Man arrested for marrying 12 year old Girl, mother also arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

नाबालिग से शादी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य मामले में पुलिस ने नाबालिग का विवाह रुकवा दिया। तहसील बेड़ीनाग निवासी 36 वर्षीय एक व्यक्ति के नाबालिग से विवाह करने का मामला पिथौरागढ़ पुलिस के पास आया था।

विज्ञापन

 

इस मामले में आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पॉक्सो अधिनियम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा नौ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर रहीं महिला हेल्पलाइन प्रभारी एसआई रेनू ने नाबालिग से शादी करने के आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। वहीं, बेड़ीनाग तहसील क्षेत्र में ही एक अन्य मामले में पुलिस ने नाबालिग का विवाह रुकवाया है। बाल विकास अधिकारी ने दिगतोली गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ बेड़ीनाग थाने में शिकायत की। कहा कि व्यक्ति अपने बेटे की शादी बगीचा निवासी नाबालिग लड़की से करा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के के घर पहुंची पुलिस

एसपी लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार थानाध्यक्ष हेम तिवारी, हाईवे पेट्रोल यूनिट प्रभारी रविंद्र पांगती और अन्य पुलिसकर्मियों ने लड़के के घर जाकर दोनों परिवारों की काउंसिलिंग की और बाल विवाह से संबंधित कानून की जानकारी दी। बताया कि नाबालिग का विवाह कानूनन अपराध है। दोनों परिवारों के गलती स्वीकारते हुए लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करने संबंधी सहमति पत्र दिया।

दो माह की गर्भवती किशोरी को पुनर्वास केंद्र में रखा

दो माह की गर्भवती पीड़िता को पुनर्वास केंद्र में रखा गया है। धारचूला क्षेत्र निवासी 12 साल की बालिका का विवाह सात माह पूर्व 36 साल के युवक के साथ हुआ था। पता चलने पर बाल विकास विभाग ने राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी थी। राजस्व पुलिस से मामला महिला हेल्पलाइन के पास आया था। इस मामले में पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच कर रही महिला हेल्पलाइन प्रभारी एसआई रेनू ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। दो माह की गर्भवती किशोरी को पुनर्वास केंद्र में रखा गया है। एसआई रेनू ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।

पति की मारपीट से भयभीत किशोरी मायके चली गई थी

धारचूला क्षेत्र निवासी जिस किशोरी की 36 वर्षीय व्यक्ति के साथ शादी कराई गई यह उसकी दूसरी शादी थी। किशोरी की मां और सौतेले पिता ने जून 2021 में पहला विवाह धारचूला में ही कराया था। पति की मारपीट से भयभीत किशोरी मायके चली गई थी। इसके बाद किशोरी की मां ने उसका विवाह 36 साल के दीपक कुमार के साथ करा दिया था। 12 साल की उम्र में बेटी की दो बार शादी कराने वाली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पति को किया जा चुका गिरफ्तार 

नाबालिग के पति को सोमवार को ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दो महीने की गर्भवती बालिका को पुनर्वास केंद्र में रखा गया है। किशोरी की मां और सौतेले पिता ने जून 2021 में पहला विवाह धारचूला में ही कराया था। पति की मारपीट से भयभीत नाबालिग मायके चली गई थी। इसके बाद किशोरी की मां ने उसका विवाह 36 साल के दीपक कुमार के साथ करा दिया था।

ये भी पढ़ें...CM Dhami meets PM Modi: जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि बढ़ाने सहित पढ़ें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात की खास बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed