फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC stops downloading admit card after examinations proceed Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: परीक्षाएं आगे बढ़ने के बाद आयोग ने एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग की बंद, वेबसाइट से हटाए लिंक

Thu, 19 Jan 2023 03:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 19 Jan 2023 03:02 PM IST
सार

आयोग ने बैठक कर फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा को नौ अप्रैल और पीसीएस मुख्य परीक्षा की नई तिथि 23 से 26 फरवरी तय कर दी। आयोग ने वेबसाइट से इन दोनों भर्तियों के एडमिट कार्ड के लिंक भी हटा दिए।  फिलहाल कोई भी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन
UKPSC stops downloading admit card after examinations proceed Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो भर्तियों को आगे बढ़ाने के साथ ही उनके एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी रोक दी है। अब नई तिथियों के हिसाब से आयोग दोबारा एडमिट कार्ड का लिंक जारी करेगा। दरअसल, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 22 जनवरी को प्रस्तावित थी, जिसके एडमिट कार्ड जारी हो गए थे।

विज्ञापन


इसी प्रकार, पीसीएस मुख्य परीक्षा 28 से 31 जनवरी के बीच प्रस्तावित थी। इसके भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे। मंगलवार को आयोग ने बैठक कर फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा को नौ अप्रैल और पीसीएस मुख्य परीक्षा की नई तिथि 23 से 26 फरवरी तय कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...परीक्षा पर चर्चा: उत्तराखंड में 10 लाख से ज्यादा छात्र जुड़ेंगे लाइव, संवाद के लिए दो छात्रों का हुआ नामांकन
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को आयोग ने वेबसाइट से इन दोनों भर्तियों के एडमिट कार्ड के लिंक भी हटा दिए। फिलहाल कोई भी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेगा। अब आयोग नई तिथियों के हिसाब से दोबारा एडमिट कार्ड जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed