फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Revised calendar of recruitment of Public Service Commission released Uttarakhand news in hindi

UKPSC: लोक सेवा आयोग की भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी, यहां देखें अब कब होगी रद्द हुई एई भर्ती परीक्षा

Wed, 03 May 2023 12:22 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 03 May 2023 12:22 PM IST
सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के मुताबिक, इस महीने पर्यावरण पर्यवेक्षक भर्ती, मानचित्रकार-प्रारूपकार भर्ती का विज्ञापन जारी करने की योजना है। आयोग ने सभी भर्तियों की वर्तमान स्थिति भी बताई है, जिनमें से 15 भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) शासन स्तर पर लंबित हैं।

विज्ञापन
UKPSC  Revised calendar of recruitment of Public Service Commission released Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 32 भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है, जिनमें से नौ भर्तियां कराई जा चुकी हैं। नए कैलेंडर में आयोग ने पेपर लीक की वजह से रद्द हुई एई भर्ती परीक्षा को भी शामिल किया है, जो कि 13 से 18 अगस्त के बीच होगी।

विज्ञापन


आयोग ने सभी भर्तियों की वर्तमान स्थिति भी बताई है, जिनमें से 15 भर्तियों के प्रस्ताव (अधियाचन) शासन स्तर पर लंबित हैं। इनमें बदलाव होने के बाद ही विज्ञप्ति जारी हो सकेगी। आयोग के मुताबिक, इस महीने पर्यावरण पर्यवेक्षक भर्ती, मानचित्रकार-प्रारूपकार भर्ती का विज्ञापन जारी करने की योजना है।

विज्ञापन

ये हैं आने वालीं भर्तियां और उनकी परीक्षा तिथि

भर्ती का नाम- परीक्षा की संभावित तिथि

सहायक लेखाकार भर्ती- 07 मई

उप निरीक्षक पुलिस भर्ती- मई के बाद

पर्यावरण पर्यवेक्षक- पूर्व में सात मई तय थी, अब विज्ञापन जारी होने के बाद तय होगी।

वैज्ञानिक अधिकारी विधि विज्ञान प्रयोगशाला भर्ती- पूर्व में 24-26 मई थी, लेकिन अब 16-17 मई को होगी।

मानचित्रकार प्रारूपकार भर्ती- पूर्व में चार जून को प्रस्तावित थी, अब विज्ञापन जारी होने के बाद तय होगी।

ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक विधि विज्ञान प्रयोगशाला भर्ती- 12-15 जून।

समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती- 18 जून।

पीसीएस प्री परीक्षा- 02 जुलाई।

लोवर पीसीएस प्री व सफाई निरीक्षक परीक्षा- 23 जुलाई।

उत्तराखंड एई भर्ती परीक्षा- 13-18 अगस्त।

अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा- 20 अगस्त।

पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा- 23-26 अगस्त।

समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा- 13-14 सितंबर।

व्यवस्थापक व्यवस्थाधिकारी परीक्षा- 24 सितंबर।

ये भी पढ़ें...Dehradun: आईलेट्स परीक्षा में धांधली, तीन गिरफ्तार, गुरुग्राम जाते ट्रक को रोककर OMR शीटों में की थी छेड़छाड़


 

पशु चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 मुख्य परीक्षा 01 अक्तूबर।

गन्ना पर्यवेक्षक-दुग्ध पर्यवेक्षक परीक्षा- 08 अक्तूबर।

संभागीय निरीक्षक प्राविधिक मुख्य परीक्षा- 16-17 अक्तूबर।

वन क्षेत्राधिकारी, लौगिंग अधिकारी परीक्षा- 05 नवंबर।

प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक मुख्य परीक्षा-08 नवंबर।

वन निगम स्केलर परीक्षा- 19 नवंबर।

पीसीएस मुख्य परीक्षा- 11-15 दिसंबर।

अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक परीक्षा- 17 दिसंबर।

बंदीरक्षक लिखित परीक्षा- 24 दिसंबर।

लोवर पीसीएस मुख्य परीक्षा, सफाई निरीक्षक मुख्य परीक्षा- 27-28 दिसंबर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed