{"_id":"67b0282b8e8b3132f903ce49","slug":"ukpsc-review-officer-assistant-review-officer-recruitment-typing-test-dates-released-for-recruitments-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेश में चल रही इन दो भर्तियों को लेकर जानें ये जरूरी अपडेट, अब टाइपिंग टेस्ट से गुजरना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेश में चल रही इन दो भर्तियों को लेकर जानें ये जरूरी अपडेट, अब टाइपिंग टेस्ट से गुजरना होगा
Sat, 15 Feb 2025 11:10 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:10 AM IST
सार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्तियों के लिए टाइपिंग परीक्षा की तिथियां जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
प्रदेश में चल रही दो भर्तियों के अंतर्गत अभ्यर्थियों को अब टाइपिंग टेस्ट से गुजरना होगा। दोनों भर्ती परीक्षाओं की टाइपिंग परीक्षा की तिथियां जारी हो गई हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा पिछले साल 26 व 27 अक्तूबर को हुई थी, जिसका परिणाम 30 जनवरी को जारी हुआ।
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा में सफल घोषित 735 अभ्यर्थियों की विभागवार ऑनलाइन वरीयता भरने के लिए 14 फरवरी से छह मार्च तक ऑनलाइन लिंक खुला रहेगा। वीरयता भरने के बाद इसमें संशोधन स्वीकार नहीं होगा। इन सभी अभ्यर्थियों की हिंदी टाइपिंग (अनिवार्य) व अंग्रेजी टाइपिंग (वैकल्पिक) और कंप्यूटर का आधारभूत ज्ञान परीक्षा (क्वालिफाइंग) 24 फरवरी से छह मार्च के बीच ज्ञानोदय लैब, राज्य लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में सुबह 10 बजे से और अभिलेख सत्यापन दोपहर 1:30 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...National Games: पहली बार मिला मौका और मैदान में छा गए उत्तराखंड के खिलाड़ी, 103 पदक जीतकर रचा इतिहास
विज्ञापन
उधर, आयोग ने अन्वेषक कम संगणक और सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा के तहत कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा 17 से 21 फरवरी के बीच आयोग के ज्ञानोदय लैब-01, परीक्षा भवन, हरिद्वार में कराई जाएगी। इसमें इंटरनेट सुविधा नहीं मिलेगी। विवरणात्मक प्रश्नों के उत्तर लिखने के लिए अभ्यर्थियों को एक उत्तर पत्रक दिया जाएगा। वहीं आशुलिपिक टाइपिंग परीक्षा 28 अप्रैल को होगी।