फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC released changed pattern of PCS main exam 50 marks questions related to Uttarakhand will come

UKPSC: आयोग ने PCS मुख्य परीक्षा का बदला पैटर्न किया जारी, आएंगे उत्तराखंड से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न

Wed, 11 Sep 2024 09:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Sep 2024 09:43 PM IST
सार

UKPSC Latest News: मुख्य परीक्षा में 150 अंकों के छह प्रश्न पत्र होंगे। जिसमें दो प्रश्न पत्रों में उत्तराखंड राज्य से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न होंगे।

विज्ञापन
UKPSC released changed pattern of PCS main exam 50 marks questions related to Uttarakhand will come
UKPSC - फोटो : freepik

विस्तार

राज्य लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा में बदला पैटर्न जारी कर दिया है। परीक्षा में दो प्रश्न पत्रों में उत्तराखंड राज्य से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा का पैटर्न जारी करने से अभ्यर्थियों की दुविधा भी दूर हुई है। नवंबर में पीसीएस की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि मुख्य परीक्षा में 150 अंकों के छह प्रश्न पत्र होंगे। जिसमें दो प्रश्न पत्रों में उत्तराखंड राज्य से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न होंगे। चार अंकों के पांच सवाल होंगे, जिसमें शब्द सीमा 50 निर्धारित की गई है, जबकि आठ अंकों के 10 सवाल होंगे, जिसमें शब्द सीमा 100 होगी। 10 अंकाें के 10 सवाल में शब्द सीमा 150 रखी है।

विज्ञापन
 

Uttarakhand: उपनल कर्मचारी की दुर्घटना में मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 50 लाख रुपये, यह भी मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य हिंदी प्रश्नपत्र के पाठ्यक्रम में 11 खंडों में से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा सामान्य अध्ययन के चार प्रश्न पत्रों में भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज, शासन व्यवस्था, संविधान, शासन-प्रणाली, सामाजिक न्याय व अंतरराष्ट्रीय संबंध, प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा व आपदा प्रबंधन, नीति शास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed