फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Record verification of assistant accountant recruitment exam from 27 Uttarakhand news in hindi

Dehradun News: सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के अभिलेख सत्यापन 27 से, आयोग ने जारी किया शेड्यूल

Sat, 17 Jun 2023 04:08 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 Jun 2023 04:08 PM IST
सार

प्रतिदिन अलग-अलग पाली में अलग-अलग अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पहली पाली में सत्यापन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे और दूसरी पाली का सत्यापन दोपहर 1:30 बजे से शाम छह बजे तक होगा। सत्यापन का काम आयोग के हरिद्वार स्थित परीक्षा भवन में किया जाएगा।

विज्ञापन
UKPSC Record verification of assistant accountant recruitment exam from 27 Uttarakhand news in hindi
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा के चयनितों के अभिलेख सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग 27 जून से सत्यापन शुरू करेगा, जो सात जुलाई तक चलेगा। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अवधेश सिंह के मुताबिक, सात जून को परीक्षा के बाद बृहस्पतिवार को रिजल्ट जारी किया गया था।

विज्ञापन


चुने गए अभ्यर्थियों के लिए अब 27 जून से अभिलेख सत्यापन होगा, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग पाली में अलग-अलग अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। पहली पाली में सत्यापन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे और दूसरी पाली का सत्यापन दोपहर 1:30 बजे से शाम छह बजे तक होगा। सत्यापन का काम आयोग के हरिद्वार स्थित परीक्षा भवन में किया जाएगा।
विज्ञापन


पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे और दूसरी पाली में दोपहर एक बजे हर हाल में पहुंचना होगा।सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदनपत्र का प्रिंट, विस्तृत आवेदनपत्र, प्रमाणीकरण पत्रक, इंडेक्स कार्ड, चेकलिस्ट, पासपोर्ट साइज के दो स्वप्रमाणित फोटो ले जाने होंगे। अगर कोई अभिलेख जांच को न आया तो उसको भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि बदली

राज्य लोक सेवा आयोग ने रक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि बदल दी है। पहले परीक्षा 16 जुलाई को होनी थी, जिसकी तिथि बदलकर छह अगस्त कर दी गई है। प्रवेशपत्र 22 जुलाई को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा हरिद्वार व हल्द्वानी में आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें...UKSSSC: पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव बडोनी को आयोग की क्लीन चिट, नौ माह से नियम विरुद्ध लटकाया मामला

पटवारी-लेखपाल भर्ती : अभिलेख सत्यापन 26 को

पटवारी-लेखपाल भर्ती के लिए चुने गए 13 अन्य अभ्यर्थियों को आयोग ने अभिलेख सत्यापन के लिए 26 जून को बुलाया है। उसी दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस लाइन, रोशनाबाद, हरिद्वार में की जाएगी। इसके लिए 19 जून से प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे। आयोग की वेबसाइट पर दूसरी सूची में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर की पूरी जानकारी मुहैया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed