फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Commission clean chit to former secretary Badoni in paper leak case Uttarakhand news in hindi

UKSSSC: पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव बडोनी को आयोग की क्लीन चिट, नौ माह से नियम विरुद्ध लटकाया मामला

Sat, 17 Jun 2023 02:04 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 Jun 2023 02:04 PM IST
सार

सचिव संतोष बडोनी को दो सितंबर को लापरवाही का आरोप लगाते हुए निलंबित कर दिया गया था। नौ माह से अधिक समय बीत गया, लेकिन शासन ये तय ही नहीं कर पाया कि निलंबन किस बात पर किया और आरोपपत्र किस आधार पर दें।

विज्ञापन
UKSSSC Commission clean chit to former secretary Badoni in paper leak case Uttarakhand news in hindi
यूकेएसएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्नातक स्तरीय समेत कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी को आयोग ने क्लीन चिट दे दी है। आयोग ने सचिवालय प्रशासन के पत्र का लिखित में जवाब दिया कि किसी भी भर्ती के पेपर लीक में बडोनी की संलिप्तता सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

पुलिस, एसटीएफ और आयोग ने सभी भर्तियों की गहराई से जांच कराने के बाद ये जवाब भेजा है। इसके बावजूद सचिवालय प्रशासन ने दोबारा जवाब मांगा, तो आयोग अब फिर वही जवाब भेजेगा। दरअसल, पिछले साल आयोग की स्नातक स्तरीय, वन दरोगा, सचिवालय रक्षक सहित कई भर्तियों के पेपर लीक हुए थे।

विज्ञापन

शासन तय ही नहीं कर पाया निलंबन का आधार 
मामले में आयोग के सचिव संतोष बडोनी को 13 अगस्त को शासन में अटैच कर दिया था। इसके बाद दो सितंबर को लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया था। नौ माह से अधिक समय बीत गया, लेकिन शासन ये तय ही नहीं कर पाया कि निलंबन किस बात पर किया और आरोपपत्र किस आधार पर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवालय प्रशासन ने आयोग को इसके लिए पत्र भेजा था। आयोग ने बडोनी को क्लीन चिट दे दी है। आयोग के सचिव एसएस रावत का कहना है कि सभी परीक्षाओं की जांच की गई है, लेकिन कहीं भी संतोष बडोनी की संलिप्तता नजर नहीं आई है। लिहाजा, उन्होंने सचिवालय प्रशासन को यही जवाब भेज दिया था।

दोबारा क्लीन चिट का जवाब ही लिखकर भेजेगा आयोग
अब सचिवालय प्रशासन ने दोबारा पत्र भेजा है, जिस पर आयोग दोबारा क्लीन चिट का जवाब ही लिखकर भेजेगा। उधर, सचिव कार्मिक शैलेश बगोली का कहना है कि यह मामला सचिवालय प्रशासन से जुड़ा हुआ है। उन्हें ही चार्जशीट देनी है।

वहीं, सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन का कहना है कि आयोग को पत्र भेजा गया है। जवाब आने पर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्लीनचिट के बावजूद बडोनी निलंबित हैं।

ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra 2023:  डीजे पर रहेगा नियंत्रण, 12 फीट से ऊंची नहीं होगी कांवड़, इन नियमों को मानना होगा अनिवार्य

कौन लटका रहा मामला

यहां सवाल ये भी उठ रहे कि जब बडोनी को आयोग क्लीनचिट दे चुका है, तो यह मामला कौन लटका रहा है। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि नियम ये भी है कि निलंबन के तीन माह के भीतर आरोपपत्र न देने पर निलंबन स्वत: समाप्त हो जाता है। बावजूद इसके पूरे प्रकरण में बडोनी निलंबन झेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed