फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC PCS preliminary exam 2024 will be held on 14th July in Uttarakhand Know All Information

UKPSC: उत्तराखंड में इस दिन होगी PCS की प्रारंभिक परीक्षा, करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Thu, 20 Jun 2024 07:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Jun 2024 07:34 PM IST
सार

UKPSC Latest News: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई को राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

विज्ञापन
UKPSC PCS preliminary exam 2024  will be held on 14th July in Uttarakhand Know All Information
परीक्षा की तैयारी - फोटो : freepik

विस्तार

पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 14 जुलाई को प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कराई जाएगी। परीक्षा में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक (पीसीएस) परीक्षा-2024 के तहत प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 14 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा को दो सत्रों में सुबह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।
विज्ञापन


UKPSC: पीसीएस परीक्षा के लिए तीन और चार जुलाई को होंगे साक्षात्कार, आयोग ने जारी की अभ्यर्थियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की ओर से प्रदेश के 189 पीसीएस के पदों के लिए करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों की ओर से किए गए आवेदनों को स्वीकार किया गया है। परीक्षा के लिए आयोग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, जिन दिव्यांग अभ्यर्थियों ने आवेदनपत्र में स्वयं श्रुतलेखक लाने का दावा किया है, वह किए गए दावे के आधार पर श्रुतलेखक की शैक्षिक योग्यता संबंधी अंक-तालिका, प्रमाणपत्र 28 जून तक मुहैया करा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed