{"_id":"63f633b326e1dc53280cbe2a","slug":"ukpsc-pcs-main-exam-will-be-held-at-16-centers-in-uttarakhand-from-today-2023-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UKPSC: पहली पाली में 75, दूसरी में 74 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी PCS मुख्य परीक्षा, सख्त चेकिंग से गुजरे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKPSC: पहली पाली में 75, दूसरी में 74 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी PCS मुख्य परीक्षा, सख्त चेकिंग से गुजरे अभ्यर्थी
Thu, 23 Feb 2023 09:30 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 23 Feb 2023 09:30 PM IST
सार
परीक्षा हरिद्वार, हल्द्वानी और देहरादून में होगी। हरिद्वार में परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 1716 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है।
विज्ञापन
पीसीएस मुख्य परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा में पहले दिन 75 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा 26 फरवरी तक देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी स्थित 16 केंद्रों पर कराई जा रही है। सभी अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
UKPSC: 23 से 26 फरवरी तक होगी पीसीएस मुख्य परीक्षा, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे अभ्यर्थी
विज्ञापन
आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि हरिद्वार में आयोग के परीक्षा भवन हॉल-1 में 71 प्रतिशत, हॉल- में 71 प्रतिशत, हॉल-3 में 71 प्रतिशत, हॉल-4 में 77 प्रतिशत उम्मीदवार उपस्थित हुए। इसके अलावा हरिरूद्वार में स्वामी भूमानंद कॉलेज में 72 प्रतिशत, पुलिस मॉडर्न स्कूल में 69 प्रतिशत, शांति मेमोरियल स्कूल में 78 प्रतिशत और एंजेल एकेडमी में 72 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। देहरादून में देहरा पब्लिक इंटर कॉलेज बंजारावाला में 75 प्रतिशत, एसजीआरआर विवि ब्लॉक-ए में 73 प्रतिशत, ब्लॉक-बी में 77 प्रतिशत, गोवर्धन सरस्वती इंटर कॉलेज में 76 प्रतिशत, राजकीय इंटर कॉलेज मेहूंवाला में 81 प्रतिशत, महादेवी इंस्टीट्यूट में 79 प्रतिशत, कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में 73 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
हल्द्वानी में श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में 78 प्रतिशत, खालसा नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में 88 प्रतिशत, एमबीजीपीजी कॉलेज केंद्र-1 में 72 प्रतिशत और एमबीजीपीजी कॉलेज केंद्र-2 में 71 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में कुछ केंद्रों पर अभ्यर्थी घट गए। कुल मिलाकर प्रदेशभर से पहली पाली में 75 प्रतिशत और दूसरी पाली में 74 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
50 ने छोड़ी परीक्षा
दूसरी पाली में 50 अभ्यर्थी परीक्षा छोड़कर चले गए। पहली पाली में जहां 4264 ने परीक्षा दी थी, वहीं दूसरी पाली में यह संख्या घटकर 4214 पर आ गई। पहली पाली में 1378 अनुपस्थित थे, जिनकी संख्या दूसरी पाली में बढ़कर 1422 पर पहुंच गई।