फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC: PCS main exam candidates will be able to free travel in roadways buses

UKPSC: 23 से 26 फरवरी तक होगी पीसीएस मुख्य परीक्षा, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे अभ्यर्थी

Tue, 21 Feb 2023 07:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Feb 2023 07:04 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर सचिव परिवहन निगम अरविन्द सिंह ह्यांकी ने मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
UKPSC: PCS main exam candidates will be able to free travel in roadways buses
उत्तराखंड रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने अभ्यर्थियों को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी है। अभ्यर्थी 23 से 26 फरवरी के बीच होने वाली परीक्षा के दौरान उत्तराखंड रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर सचिव परिवहन निगम अरविन्द सिंह ह्यांकी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


Uttarakhand: युवाओं के लिए सीएम धामी की बड़ी घोषणा, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दी जाएगी मुफ्त कोचिंग
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रदेश के अंदर और बाहर (परीक्षार्थी के गृह क्षेत्र से परीक्षा स्थान तक) मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी। बता दें कि बीते 12 फरवरी को को भी राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल परीक्षा में भी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में अभ्यर्थियों को मुफ्त बस की सुविधा दी गई थी।जिसमें करीब 20 हजार अभ्यर्थियों ने मुफ्त सफर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग सचिव जीएस रावत के मुताबिक, उम्मीदवार वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

किसी को भी डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। गौरतलब है कि आयोग को पहले पीसीएस मुख्य परीक्षा 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच करानी थी, लेकिन पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद आयोग ने यह प्रश्न पत्र नष्ट कर दिए थे। इसके साथ ही परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed