फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC issued advertisement for milk sugarcane supervisor recruitment Application starts from 14 December

UKPSC: आयोग ने दुग्ध-गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती के लिए जारी किया विज्ञापन, जानिए कब से शुरू हो रहे आवेदन

Wed, 13 Dec 2023 07:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Dec 2023 07:46 PM IST
सार

UKPSC NEWS: भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। अभी भर्ती के लिए 25 फरवरी को परीक्षा की संभावित तिथि तय की गई है।

विज्ञापन
UKPSC issued advertisement for milk sugarcane supervisor recruitment Application starts from 14 December
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में दुग्ध पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक के 91 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक, दुग्ध पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए तीन जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। अभी भर्ती के लिए 25 फरवरी को परीक्षा की संभावित तिथि तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की समस्या आने पर आयोग को ukpschelpline@gmail.com पर ई-मेल किया जा सकता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे विज्ञापन को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन करें।
विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि के बाद इसमें त्रुटि सुधार का मौका भी दिया जाएगा, जिसमें नाम, पिता का नाम, पता आदि में परिवर्तन कर सकेंगे। हालांकि मोबाइल नंबर, ई-मेल में कोई बदलाव नहीं होगा। लिहाजा, अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल अच्छी तरह देखकर ही आवेदन में भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में की जाएगी बुक बैंक की स्थापना, शिक्षा मंत्री ने फिर दोहराई बात

लोअर पीसीएस : छह पदों के सापेक्ष 18 का रिजल्ट जारी

राज्य लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस भर्ती में हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार, उपकारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, कर अधिकारी व खांडसार निरीक्षक के दिव्यांग श्रेणी के छह पदों के सापेक्ष 18 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया है। इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार जनवरी में प्रस्तावित है, जिसकी आयोग अलग से सूचना जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed