फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ukpsc: Fro recruitment examination for 3632 posts will held from December to February

युवा हो जाएं तैयार: दिसंबर से फरवरी के बीच 3632 पदों के लिए होंगी चार भर्ती परीक्षाएं, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Fri, 16 Sep 2022 12:33 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Sep 2022 12:33 AM IST
सार

इन भर्तियों से कुल 3632 पद भरे जाने हैं। इनमें पुलिस कांस्टेबल के 1521 पद, पटवारी-लेखपाल के 554 पद, फॉरेस्ट गार्ड के 894 पद और सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक के 663 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
Ukpsc: Fro recruitment examination for 3632 posts will held from December to February
भर्ती परीक्षा - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तराखंड में अगले महीने से 3632 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चार बड़ी भर्तियों के लिए अक्तूबर में विज्ञापन जारी हो जाएंगे और दिसंबर से फरवरी के बीच परीक्षाएं होंगी। राज्य लोग सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आयोग को मिली समूह-ग की भर्तियों को लेकर काम तेज हो गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयोग को उपलब्ध कराई गई रिक्तियों के सापेक्ष पहले चरण में पुलिस कांस्टेबल, पटवारी लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड और सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक की भर्ती होगी। अक्तूबर में इनमें से तीन के विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा हो चुकी है, लिहाजा आयोग इसकी केवल लिखित परीक्षा कराएगा।
विज्ञापन


Ukpsc: समूह-ग की 23 भर्तियों का जिम्मा अब राज्य लोक सेवा आयोग को, शासन ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन
विज्ञापन


इन भर्तियों से कुल 3632 पद भरे जाने हैं। इनमें पुलिस कांस्टेबल के 1521 पद, पटवारी-लेखपाल के 554 पद, फॉरेस्ट गार्ड के 894 पद और सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक के 663 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। परीक्षा की पूरी जानकारी अलग से जारी की जाएगी।


आयोग ने अलग अनुभाग बनाया

डॉ.राकेश कुमार ने बताया कि समूह-ग के इन पदों की चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए अलग अनुभाग का गठन किया गया है। इसमें छह कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।


आयोग के टोल फ्री नंबर, ई-मेल से लें जानकारी 

उम्मीदवारों की समस्याओं के निवारण और सूचनाओं के लिए आयोग ने कैंडीडेट ग्रीवांस रेड्रेसल सेल का गठन किया है। आयोग के टोल फ्री नंबर 07060002410 या 01334-244143 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग की ई-मेल आईडी ukpschelpline@gmail.com पर सवाल पूछ सकते हैं। आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in/commission/suggestions या ट्वीटर हैंडल @ukpscofficial का उपयोग भी किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed