Uttarakhand: पीसीएस भर्ती प्रक्रिया से बाहर हुए 603 अभ्यर्थी, 23 से 26 फरवरी के बीच होनी है मुख्य परीक्षा
-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पीसीएस भर्ती प्रक्रिया से 603 अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया। 23 से 26 फरवरी के बीच मुख्य परीक्षा होनी है। पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए पिछले साल उम्मीदवार चुने गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का शुल्क जमा न कराने वाले 603 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। इन उम्मीदवारों ने बार-बार चेताने के बाद भी निर्धारित समय तक अपना शुल्क जमा नहीं कराया है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए पिछले साल तीन जून, 28 जून, 29 जून, दो अगस्त, दस अगस्त, नौ सितंबर, 27 सितंबर, 20 अक्तूबर और 29 अक्तूबर को उम्मीदवार चुने गए थे।
ये भी पढ़ें..Uttarakhand: स्कूलों में एक दिन होगा बैग फ्री डे, बच्चों में तनाव कम करने के लिए बस्ते का बोझ कम करने का फैसला
दस अगस्त को पीसीएस परीक्षा का शुल्क जमा कराने को लेकर पत्र जारी हुआ था। बावजूद इसके 603 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं कराया है। नियमानुसार इन सभी उम्मीदवारों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है। अब यह 23-26 फरवरी के बीच होने वाली पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।