फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC: 1521 candidates remained absent in main examination of PCS on the last day

UKPSC: आखिरी दिन PCS की मुख्य परीक्षा में 1521 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर, गणित के सवालों ने छुड़ाए पसीने

Sun, 26 Feb 2023 10:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Feb 2023 10:24 PM IST
सार

राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए 5636 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से पहले दिन 4264 ने परीक्षा दी थी और आखिरी दिन 4115 ने परीक्षा दी। परीक्षा में कुल उपस्थिति 73 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
UKPSC: 1521 candidates remained absent in main examination of PCS on the last day
पीसीएस मुख्य परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 149 उम्मीदवारों ने पहला पेपर देने के बाद छोड़ दी। पहले दिन के 1378 के मुकाबले रविवार को आखिरी पेपर में 1521 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। वहीं, आखिरी दिन सातवें पेपर में गणित के सवालों ने अभ्यर्थियों के पसीने छुड़ाए।

विज्ञापन


Amar Ujala Dehradun: ग्रीनाथॉन...हरियाली के लिए दौड़ा दून, पर्यावरण को समर्पित मैराथन की देखें ये तस्वीरें
विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा के तहत 23 फरवरी को भाषा (300 अंक) व इतिहास (200 अंक), 24 फरवरी को संविधान (200 अंक) व भूगोल (200 अंक), 25 फरवरी को अर्थशास्त्र (200 अंक) व विज्ञान (200 अंक) और 26 फरवरी को इथिक्स व एप्टीट्यूड (200 अंक) का पेपर हुआ। सभी पेपर को पास करने के लिए अलग-अलग 40 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य हैं। परीक्षा के लिए 5636 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से पहले दिन 4264 ने परीक्षा दी थी और आखिरी दिन 4115 ने परीक्षा दी। परीक्षा में कुल उपस्थिति 73 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा विशेषज्ञ आरए खान ने बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा के आखिरी दिन 120 अंकों के गणित के सवाल पूछे गए। जिन अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड बोर्ड की किताबों से तैयारी की होगी, उन्हें इसे हल करने में काफी आसानी रही।

Trending Videos

कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा केंद्रों के नाम बदले
राज्य लोक सेवा आयोग ने पांच मार्च को होने जा रही कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा के दो केंद्रों के नाम बदल दिए हैं। बागेश्वर में एसएसएसएस एलवी जीआईसी केंद्र का एसएसएसएसएलवी जीजीआईसी बागेश्वर किया गया है।

हरिद्वार के शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय का नाम संशोधित करके शिक्षा मंदिर तरुण हिमालय इंटरमीडिएट कॉलेज, टिबरी, शिवलोक, रानीपुर किया गया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, परीक्षा केंद्रों के नामों की वजह से अभ्यर्थियों को अब कोई असमंजस नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed