लोकसभा चुनाव: पांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगी यूकेडी, शुक्रवार को घोषित होंगे प्रत्याशियों के नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गैरसैंण राजधानी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे तमाम मुद्दों को लेकर यूकेडी ने मजबूती से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। शुक्रवार को पांचों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को कारगी चौक स्थित एक होटल में दो दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक में यूकेडी में लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई गई। जिला अध्यक्षों के साथ मजबूत दावेदारों को लेकर फीडबैक लिया।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट व संरक्षण काशी सिंह एरी ने चुनावी तैयारियों को समीक्षा की। पौड़ी सीट से शांति भट्ट, दिवाकर भट्ट, देवेश्वर भट्ट, अवतार सिंह राणा के दावेदारी की चर्चा है।
वहीं, टिहरी सीट से त्रिवेंद्र पंवार, राकेश सेमवाल, पंकज व्यास, जय प्रकाश उपाध्याय, हरिद्वार से डीडी शर्मा, सरिता पुरोहित, वीडी रतूड़ी और नैनीताल सीट से काशी सिंह एरी के नाम की चर्चा है। अल्मोड़ा सीट पर अभी दावेदारी सामने नहीं आए हैं। बैठक में जिलाध्यक्षों से भी प्रत्याशियों को लेकर सुझाव लिए गए। शुक्रवार को यूकेडी पांचों सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा व दृष्टि पत्र जारी किया जाएगा।
बैठक में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास, पूर्व अध्यक्ष वीडी रतूड़ी, पुष्पेश त्रिपाठी, त्रिवेंद्र पंवार, देवेश्वर भट्ट, कुंदन बिष्ट, राजेंद्र नौटियाल, अमर सिंह भंडारी, डीडी जोशी, मोहम्मद साहिद समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।