फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKD Mahila Morcha executive committee Madhu Vice President Savita became Central Treasurer Uttarakhand news

Uttarakhand: यूकेडी महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, मधु उपाध्यक्ष और सविता बनीं केंद्रीय कोषाध्यक्ष

Fri, 25 Nov 2022 11:12 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Nov 2022 11:12 AM IST
सार

उत्तराखंड क्रांति दल के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि यह राज्य मातृशक्ति के संघर्ष और बलिदान की बदौलत प्राप्त हुआ है। इस दौरान मंजू रावत को देहरादून का जिला प्रचार सचिव और नीलम थपलियाल को बालावाला मंडल के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही एक दर्जन महिलाओं को दल की सदस्यता भी दिलाई गई।

विज्ञापन
UKD Mahila Morcha executive committee Madhu Vice President Savita became Central Treasurer Uttarakhand news
उत्तराखंड क्रांति दल के महिला प्रकोष्ठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड क्रांति दल के महिला प्रकोष्ठ के अधिवेशन में केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मधु सेमवाल को उपाध्यक्ष और सविता श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही सरोज रावत और मीना थपलियाल को केंद्रीय संगठन मंत्री का पद दिया गया है, जबकि नीलम लखेड़ा को केंद्रीय मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय कार्यकारिणी में रेनू नवानी को विधि प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, शोभा काला को शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और मेघा खंखरियाल को स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा लाजवंती को मसूरी विधानसभा का प्रभारी, सुनैना लखेड़ा को रायपुर, सरस्वती बडोला को चौबट्टाखाल, रंजना गैरोला को घनसाली विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


सुशीला पटवाल को जिला देहरादून राज्य आंदोलनकारी कल्याण समिति का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मंजू रावत को देहरादून का जिला प्रचार सचिव और नीलम थपलियाल को बालावाला मंडल के अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही एक दर्जन महिलाओं को दल की सदस्यता भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सभी महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने दल की केंद्रीय अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल और उपाध्यक्ष उत्तरा पंत बहुगुणा का फूल मालाएं और बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि यह राज्य मातृशक्ति के संघर्ष और बलिदान की बदौलत प्राप्त हुआ है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राजधानी में दूसरे दिन भी इनकम टैक्स की रेड,कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी

अब इस राज्य को संवारने का काम भी मातृशक्ति को अपने हाथों में लेना होगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने की। इस अवसर पर शशि नौटियाल, सरिता रावत, मंजू बड़थ्वाल, मनीषा थपलियाल, रचना थपलियाल, पुष्पा जखमोला, आरती सती आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed