फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   government schools running under the charge of

Dehradun News: प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे चल रहे 19 राजकीय विद्यालय

Tue, 13 Oct 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 13 Oct 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
government schools running under the charge of
विकासखंड के 23 राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों की कमी सामने आई है। विभागीय सूची के अनुसार चार विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रधानाचार्य हैं, जबकि 19 विद्यालय प्रभारी व्यवस्था पर चल रहे हैं। इनमें वह विद्यालय भी शामिल हैं, जिनकी छात्र संख्या 450 से 750 तक है। इन अव्यवस्थाओं से विद्यालयों का प्रशासनिक व शैक्षिक कार्य व्यापक स्तर पर प्रभावित है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज सभावाला में करीब 750 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं लेकिन, यहां प्रभारी प्रधानाचार्य व्यवस्था संभाल रहे हैं। राजकीय इंटर कालेज डाकपत्थर में करीब 450 विद्यार्थी हैं, यहां भी नियमित प्रधानाचार्य नहीं है। इतने अधिक विद्यार्थियों वाले विद्यालयों में स्थायी प्रधानाचार्य नहीं होने से प्रशासनिक कार्य, शिक्षक समन्वय, विभागीय पत्राचार और शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित निगरानी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज सोरना में करीब 245 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और यहां भी प्रभारी प्रधानाचार्य तैनात हैं। नियमित प्रधानाचार्य नहीं होने से विद्यालय में पढ़ाई व प्रशासनिक कार्य नियमित रूप से नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन

इन इंटर कालेजों में भी नहीं हैं पूर्णकालिक प्रधानाचार्य

राइका केदारावाला, राइका मेदनीपुर बद्रीपुर, राइका लांघा, राइका बाढ़वाला, राइका डाकपत्थर, राइका भीमावाला, राइका जस्सोवाला, राइका सभावाला, राइका तिमली, राइका कटापत्थर और राइका सोरना डोभरी में पूर्णकालिक प्रधानाचार्य नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रधानाचार्य नहीं
राउमावि ढकरानी, राउमावि रुद्रपुर, राउमावि मदरसु, राउमावि कुंजाग्रांट, राउमावि अम्बाड़ी, राउमावि पश्चिमीवाला, राउमावि कुल्हाल और राउमावि डांडापुर में पूर्णकालिक प्रधानाचार्य नहीं हैं।


प्रधानाचार्यों के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। आचार संहिता लागू होने से पहले कुछ विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रधानाचार्यों की नियुक्ति किए जाने की संभावना है। - विनीता नेगी कठैत, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed