{"_id":"69ec4c366696254fff0ca0f8","slug":"uk-board-result-declared-toppers-list-2026-akshat-gopal-high-school-topper-geetika-pant-intermediate-topper-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK Board Result: परिणाम घोषित,10वीं का परीक्षाफल इस साल 92.10% , इंटरमीडिएट का रहा 85.11%, ये बने टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK Board Result: परिणाम घोषित,10वीं का परीक्षाफल इस साल 92.10% , इंटरमीडिएट का रहा 85.11%, ये बने टॉपर
Sat, 25 Apr 2026 10:47 AM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:47 AM IST
सार
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में रामनगर में आज उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं का परीक्षा फल इस साल 92.10% रहा, जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 85.11% रहा। हाईस्कूल में रामनगर के एमपी इंटर कॉलेज के अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया। वहीं इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतका पंत और भानजुराम इंटर कॉलेज यूएस नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 500 में से 490 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया।
विज्ञापन
शनिवार को शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। कुल सम्मिलित परीक्षार्थियों में 92.10% छात्र पास हुए हैं। बालिकाओं का पास प्रतिशत 96.07 फीसदी रहा, जबकि बालकों का 88.03 फीसदी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Census: भवन स्व-गणना समाप्त, आज से घर-घर आएंगे प्रगणक, मकान पर नंबर लिखेंगे और सवाल पूछेंगे
विज्ञापन
कुल 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 सम्मिलित हुए और 1,00,373 उत्तीर्ण हुए। टॉप थ्री में देहरादून जिले के एक लड़के ने अपनी जगह बनाई।