फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK Board Result 2024: plain districts performance was worse than hills Uttarakhand Teacher Read All Updates

UK Board: गुरुजी को सुगम में तैनाती चाहिए पर पढ़ाएंगे नहीं...पहाड़ के मुकाबले मैदानी जिलों का प्रदर्शन खऱाब

Wed, 01 May 2024 06:38 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 01 May 2024 06:38 AM IST
सार

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाफल में देहरादून, हरिद्वार जिले फिसड्डी रहे। उत्तीर्ण प्रतिशत और मेरिट में पहाड़ के जिले छाए हुए हैं। 10वीं में बागेश्वर जिला 95.42 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है।

विज्ञापन
UK Board Result 2024: plain districts performance was worse than hills Uttarakhand Teacher Read All Updates
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में मंगलवार को उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें पहाड़ के मुकाबले मैदानी जिलों का प्रदर्शन खराब रहा है। यह हाल तब है, जबकि मैदानी जिलों में पहाड़ की तुलना में शिक्षकों की संख्या और सुविधाएं ज्यादा है।

विज्ञापन

10वीं और 12वीं में उत्तीर्ण प्रतिशत में बागेश्वर जिला पहले नंबर पर है। वहीं, खराब परीक्षाफल वाले जिलों में देहरादून और हरिद्वार जिले शामिल हैं। प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में तैनाती के लिए शिक्षक पूरे साल एड़ी चोटी का जोर लगाए रहते हैं। इसके लिए विधायक, मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक की सिफारिश लगवाते हैं।

विज्ञापन

इसकी एक बड़ी वजह यह है कि इन जिलों में अधिकतर विद्यालय सुगम क्षेत्र में हैं। पहाड़ की तुलना में यहां ज्यादा शिक्षक और सुविधाएं हैं, लेकिन उत्तराखंड बोर्ड के नतीजों की बात करें तो उत्तीर्ण प्रतिशत और मेरिट में पहाड़ के जिले छाए हुए हैं। 10वीं में बागेश्वर जिला 95.42 उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। चंपावत 93.28 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं अल्मोड़ा 93.16 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून 79.96 प्रतिशत के साथ खराब नतीजे वाले जिलों में तीसरे स्थान पर
वहीं, परीक्षाफल में फिसड्डी रहे जिलों की बात करें तो हरिद्वार जिला नंबर एक पर और देहरादून दूसरे नंबर पर है। हरिद्वार जिले का पास प्रतिशत सबसे कम 87.71 प्रतिशत, देहरादून का 85.76 प्रतिशत, नैनीताल जिले का 86.61 प्रतिशत और ऊधमसिंह नगर जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.41 प्रतिशत रहा है। कुछ यही स्थिति 12वीं के नतीजों की है।

प्रदेश में हरिद्वार जिले का परीक्षाफल सबसे खराब 76.13 प्रतिशत रहा है। उत्तरकाशी 79.02 प्रतिशत के साथ दूसरे और देहरादून 79.96 प्रतिशत के साथ खराब नतीजे वाले जिलों में तीसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें...UK Board Result 2024: तीन साल से अव्वल आ रहीं बेटियां, प्रियांशी ने उत्तराखंड ही नहीं यूपी का भी तोड़ा रिकॉर्ड

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में मैदानी जिलों का परीक्षाफल खराब रहने की वजह का पता लगाया जाएगा। विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से एक-एक विद्यालय की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। -बंशीधर तिवारी, शिक्षा महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed