UK Board 10th, 12th Result 2020: जारी हुआ रिजल्ट, गौरव सकलानी ने दसवीं और ब्यूटी वत्सल ने 12वीं किया टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आज घोषित हो गया। सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड कार्यालय में परीक्षाफल घोषित किया।
इंटरमीडिएट में जसपुर की ब्यूटी वत्सल ने उत्तराखंड टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर नैनीताल के युगल जोशी हैं। मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर ऋषिकेश के राहुल यादव हैं।
हाईस्कूल में टिहरी के गौरव सकलानी ने उत्तराखंड टॉप किया है। हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर काशीपुर की जिज्ञासा हैं। तीसरे स्थान पर पौड़ी गढवाल की शिवानी रावत हैं।
रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी नहीं हुआ, क्योंकि यह वेबसाइट खराब है, जिसकी वजह से सिर्फ एनआईसी की वेबसाइट पर ही परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है।
एनआईसी की वेबसाइट पर ही परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है
वेबसाइट सही कराने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक वेबसाइट सही नहीं हो पाई है। ऐसे में अब uaresults.nic.in पर रिजल्ड अपलोड किया गया है।
इस वर्ष हाईस्कूल में 147588 और इंटर में 119216 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल 2 लाख 66 हजार 804 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनायें दी
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड बोर्ड की 10 वीें और 12 वीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि अपनी योग्यता, परिश्रम और दृढ़ इच्छा शक्ति से वे अपने भविष्य के साथ ही देश को नई दिशा देने में सफल होंगे।
जिन विद्यार्थियों के परिणाम उनकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आगे और अधिक मेहनत करें और लक्ष्य पूर्ति तक लगातार प्रयास करें। सफलता अवश्य मिलेगी।