{"_id":"5cef4b85bdec22077268aefd","slug":"uk-board-result-2019-live-updates-ubse-uk-board-result","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UK Board Result 2019: जारी हुए परिणाम, हाईस्कूल में अनंता और इंटर में शताक्षी बनीं टॉपर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
UK Board Result 2019: जारी हुए परिणाम, हाईस्कूल में अनंता और इंटर में शताक्षी बनीं टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया। 12वीं में शताक्षी तिवारी 98 फीसदी अंकों के साथ तो 10वीं में अनंता सकलानी 99 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रहीं। (12वीं में उत्तराखंड बोर्ड टॉपर शताक्षी तिवारी)
2 of 5
परिणाम आज सुबह 10:30 बजे परिषद के सभागार में परिषद के निदेशक आरके कुंवर द्वारा घोषित किया गया। रिजल्ट घोषित होने के आधा घंटे बाद परीक्षार्थी इसे परिषद की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूबीएसई.जीओवी.इन पर लॉग इन करके देख सकते हैं।
3 of 5
बोर्ड परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर या uaresults.nic.in पर घोषित करेगा। अपना परिणाम सबसे पहले देखने के लिए हमारे द्वारा दिए नंबर 8929470909 पर अब मिस्ड कॉल दे सकते हैं। जैसे ही आप मिस्ड कॉल देंगे आपको SMS के माध्यम से एक लिंक प्राप्त होगा। उस पर रजिस्टर कर आप रिजल्ट आसानी से देख पाएंगे और डाउनलोड कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) में इस बार हाईस्कूल में 1,49,950 एवं इंटरमीडिएट में 1,24,867 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है।मूल्यांकन 20 अप्रैल से 4 मई के बीच हुआ था। पिछली बार 26 मई को रिजल्ट जारी हुआ था।
विज्ञापन
5 of 5
2018 में हाईस्कूल का रिजल्ट 74.57 एवं इंटरमीडिएट का 78.97 प्रतिशत रहा था। इस बार इंटरमीडिएट का कुल परीक्षाफल 80.13 फीसदी रहा। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.29 और बालिकाओं का 83.79 फीसदी रहा। वहीं दसवीं का कुल परीक्षाफल 76.43 प्रतिशत रहा। इसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 70.60 और बालिकाओं का 82.47 फीसदी रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।