फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK Board 10th 12th result date Uttarakhand Board high school intermediate results will be declared on April 19

UK Board Result: 19 को जारी होगा परीक्षा परिणाम, पहली बार रिजल्ट तैयार करने के लिए अपनाई गई ये प्रक्रिया

Wed, 16 Apr 2025 02:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Apr 2025 02:11 PM IST
सार

Uttarakhand Board Exam Result:  दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस बार बोर्ड परीक्षा दी थी।  19 अप्रैल को सुबह 11 बजे उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन
UK Board 10th 12th result date Uttarakhand Board high school intermediate results will be declared on April 19
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 19 अप्रैल को घोषित होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती सुबह 11 बजे रिजल्ट घोषित करेंगे। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 1,13,688 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और 1,09,699 ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी।

विज्ञापन


11 मार्च तक चली परीक्षाओं के बाद चार अप्रैल तक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। बोर्ड के साथ ही सुधार परीक्षा (द्वितीय) का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी www.ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन


इस बार रिकॉर्ड समय में घोषित होगा बोर्ड का रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार रिकॉर्ड समय में घोषित हो रहा है। दो लाख 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम चार अप्रैल को पूरा हो गया। रामनगर बोर्ड की डाटा पंचिंग की प्रक्रिया से रिजल्ट तैयार करने में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





उत्तराखंड बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 11 मार्च को खत्म हुई है। दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा खत्म होने के बाद रामनगर बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए गए थे।। जिसमें 25 मिश्रित केंद्र हैं।


रिजल्ट तैयार करने में तेजी आई
हाईस्कूल एकल के तीन और इंटर एकल का एक केंद्र था। रामनगर बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के मुताबिक मूल्यांकन केंद्रों में मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। इस बार पहले ही पूरी तैयारियां कर ली गई थी। 

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: मर्णिकाघाट में रील बनाने के चक्कर नदी में बह गई महिला...मासूम बच्ची चिल्लाती रही मम्मी-मम्मी

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहली बार बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने के लिए ओएमआर सीट के स्थान पर डाटा पंचिंग की प्रक्रिया अपनाई गई है। जिससे रिजल्ट तैयार करने में तेजी आई है। रामनगर बोर्ड के मुताबिक कभी जून, जुलाई तक रिजल्ट के लिए इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed