Uttarakhand Board Result 2020 : इस बार दशक का सबसे अच्छा परिणाम, खास रिपोर्ट में पढ़िए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थी भी अब सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड को बराबर की टक्कर दे रहे हैं। इस बार बोर्ड से जारी टॉप-25 विद्यार्थियों की मेरिट सूची इसकी तस्दीक करती है।
UK Board 10th-12th Result 2020: मजदूरों के बेटों ने बढ़ाया माता-पिता का मान, मेरिट में बनाया स्थान
पिछली सालों की तुलना में मेरिट सूची में छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिला है। अगर बीते एक दशक की बात करें तो इस बार का परिणाम अब तक का सर्वश्रेष्ठ है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार 76.91 फीसदी छात्र सफल रहे। अगर साल 2014 को छोड़ दें तो यह 2010 से लगातार बढ़ रहा है। यह परिणाम पिछले साल से 0.48 फीसदी बेहतर है। वहीं बीते दस वर्षों में यह परिणाम 11.06 फीसदी बेहतर हुआ है।
अगर बात 12वीं के छात्रों की करें तो यहां भी परिणाम अन्य वर्षों की तुलना में बेहतर रहा। पिछले साल से 0.13 फीसदी और 2010 से तुलना करें तो यह परिणाम 5.9 फीसदी बेहतर है।
छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन पर भी गौर करें तो यह भी निरंतर बेहतर होता जा रहा है। बीते एक दशक में लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों से बेहतर रहा है। हाईस्कूल में 2010 की तुलना में लड़कों का परिणाम 11.36 फीसदी तो लड़कियों का 9.97 फीसदी बेहतर रहा। इंटरमीडिएट की बात करें तो लड़कों का प्रदर्शन 9.81 और लड़कियों का परिणाम में 1.27 फीसदी बेहतर है।
बीते एक दशक का परिणाम
वर्ष - हाईस्कूल - इंटरमीडिएट
2010 65.85 74.36
2011 68.14 75.80
2012 70.26 78.49
2013 71.43 79.82
2014 67.4 70.39
2015 70.68 74.54
2016 73.47 78.41
2017 73.67 78.89
2018 74.57 78.97
2019 76.43 80.13
2020 76.91 80.26
दशक में लड़कों का प्रदर्शन
वर्ष - हाईस्कूल - इंटरमीडिएट
2010 60.03 66.87
2011 62.55 71.51
2012 64.97 73.84
2013 66.68 75.61
2014 61.53 63.27
2015 75.08 70.47
2016 70.48 73.55
2017 68.76 75.56
2018 68.96 75.03
2019 70.60 76.29
2020 71.39 76.68
दशक में लड़कियों का प्रदर्शन
वर्ष - हाईस्कूल - इंटरमीडिएट
2010 72.68 82.36
2011 74.78 80.95
2012 76.10 83.44
2013 76.66 86.36
2014 73.66 77.64
2015 76.49 78.81
2016 76.54 83.14
2017 78.51 82.07
2018 80.22 82.83
2019 82.47 83.79
2020 82.65 83.63