फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UK Board 10th-12th Exam 2020: board also conducted exams for a single student,

UK Board 10th-12th Exam 2020: बोर्ड ने एक छात्र के लिए भी कराई परीक्षा

Thu, 30 Jul 2020 11:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal जितेंद्र पपनै, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
जितेंद्र पपनै, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 30 Jul 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
UK Board 10th-12th Exam 2020: board also conducted exams for a single student,
uttarakhand board exam - फोटो : File Photo

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में दो विषय ऐसे भी रहे, जिनमें केवल एक-एक छात्र ने ही आवेदन किया था। इन दो विषयों के लिए दो छात्रों की परीक्षा कराई गई। दोनों छात्र उत्तीर्ण भी हुए, जबकि ऐसे विषय भी रहे, जिनमें कम ही परीक्षार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन उनमें भी परीक्षार्थी फेल हो गए। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड अब ऐसे विषयों को हटाने की तैयारी कर रहा है, जिनमें परीक्षार्थियों की संख्या कम होती है। बोर्ड आगामी सत्र में इसको लागू करने पर विचार कर रहा है। 

विज्ञापन


हाईस्कूल में हिंदी म्यूजिक पर्कसन में सिर्फ एक ही परीक्षार्थी ने परीक्षा दी थी, जबकि इंटरमीडिएट के तर्कशास्त्र विषय में भी एक ही परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। परीक्षाफल घोषित होने पर दोनों परीक्षार्थी पास हो गए। हाईस्कूल में हिंदी म्यूजिक में 47 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें आठ परीक्षार्थी फेल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, गृह विज्ञान में 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें दो परीक्षार्थी फेल हो गए। इंटरमीडिएट में उर्दू विषय में 68 परीक्षार्थियों में से तीन छात्र फेल हो गए। पंजाबी विषय में 49 परीक्षार्थियों ने छह परीक्षार्थी फेल हो गए। हिंदी मैलोडी में 43 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें एक परीक्षार्थी फेल हो गया। जियोलॉजी में 20 ने परीक्षा दी, जिसमें 10 परीक्षार्थी फेल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चार नकचलियों के कारण 100 प्रतिशत अंक लाने से चूका बोर्ड 

कोरोना संक्रमण से पहले तक बोर्ड परीक्षाओं में कोई भी छात्र नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया था। लॉकडाउन के बाद जब 22 जून से दोबारा परीक्षा हुई तब इंटरमीडिएट की इतिहास की परीक्षा में एक छात्र ने नकल करते पकड़ा गया। हाईस्कूल गणित के पेपर में तीन छात्र नकल करते हुए पकड़े गए। इससे इस बार बोर्ड की सौ प्रतिशत की नकल विहीन मुहिम थम गई। 

मेरिट लिस्ट में मेधावियों ने बनाया रिकॉर्ड

बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष मेरिट लिस्ट में भी इजाफा हुआ है। इंटरमीडिएट में जहां पिछले वर्ष 100 परीक्षार्थी मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बना पाए थे, वहीं इस बार 149 परीक्षार्थियों ने  स्थान बनाया। वहीं हाईस्कूल में पिछले साल 219 परीक्षार्थियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया था, वहीं इस वर्ष 272 परीक्षार्थियों ने रिकॉर्ड बनाकर अपना नाम दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed