फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UJVNL sets record for highest power generation in a day Uttarakhand news in hindi

Electricity : यूजेवीएनएल ने एक दिन में सर्वाधिक बिजली उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर

Wed, 21 Sep 2022 04:48 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Sep 2022 04:48 PM IST
सार

यूजेवीएन की जल विद्युत परियोजनाओं से 19 सितंबर को एक दिन में रिकॉर्ड 25.434 मिलियन यूनिट बिजली पैदा हुई। इससे पहले 31 अगस्त को यूजेवीएनएल के विद्युत गृहों से 25.152 मिलियन यूनिट बिजली पैदा हुई थी। सिंघल ने कहा कि विद्युत उत्पादन की दृष्टि से सितंबर निगम के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। 

विज्ञापन
UJVNL sets record for highest power generation in a day Uttarakhand news in hindi
बिजली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के विद्युत गृहों ने 19 सितंबर को एक दिन में अब तक का सर्वाधिक बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड बना दिया है। यूजेवीएनएल ने 31 अगस्त का अपना सर्वाधिक बिजली उत्पादन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन


यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल ने बताया कि यूजेवीएन की जल विद्युत परियोजनाओं से 19 सितंबर को एक दिन में रिकॉर्ड 25.434 मिलियन यूनिट बिजली पैदा हुई। इससे पहले 31 अगस्त को यूजेवीएनएल के विद्युत गृहों से 25.152 मिलियन यूनिट बिजली पैदा हुई थी। सिंघल ने कहा कि विद्युत उत्पादन की दृष्टि से सितंबर निगम के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 19 सितंबर तक के लक्ष्यों के सापेक्ष टोंस नदी स्थित 240 मेगावाट की छिबरो परियोजना से 79.167 लक्ष्य के सापेक्ष 80.552 मिलियन यूनिट, 33.75 मेगावाट की ढकरानी परियोजना से 12.033 के अपने लक्ष्य के सापेक्ष 13.258 मिलियन यूनिट, 30 मेगावाट की कुल्हाल परियोजना से 10.767 के सापेक्ष 12.407 मिलियन यूनिट, 304 मेगावाट की मनेरी भाली द्वितीय परियोजना से 117.167 के सापेक्ष 122.768 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया। कुछ माह पूर्व शुरू हुई 120 मेगावाट की व्यासी परियोजना न भी 22.167 के सापेक्ष 43.016 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

एमडी ने दी शुभकामनाएं
संदीप सिंघल ने बताया कि हरिद्वार स्थित अपर गंगा कैनाल की 9.3 मेगावाट की मोहम्मदपुर परियोजना से 3.167 के सापेक्ष 3.289 मिलियन यूनिट, चमोली की तीन मेगावाट की उरगम परियोजना से शून्य के लक्ष्य के सापेक्ष 0.652 मिलियन यूनिट, उत्तरकाशी स्थित 2.25 मेगावाट की पिलनगाड परियोजना से 0.317 के लक्ष्य के सापेक्ष 0.407 मिलियन यूनिट, रुद्रप्रयाग स्थित चार मेगावाट की काली गंगा प्रथम परियोजना से 1.267 के सापेक्ष 1.388 मिलियन यूनिट और 4.5 मेगावाट की काली गंगा द्वितीय परियोजना से 1.362 के लक्ष्य के सापेक्ष 1.415 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया। 

ये भी पढ़ें... Uniform Civil Code: विशेषज्ञ समिति को मिले अब तक 1000 से अधिक सुझाव, आज से होगी समीक्षा शुरू

19 सितंबर तक के कुल विद्युत उत्पादन को देखें तो निगम की परियोजनाओं से 425.125 के लक्ष्य के सापेक्ष 448.528 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया गया है। जो कि इस माह के अभी तक के लक्ष्य से 23.40 मिलियन यूनिट अधिक है। एमडी सिंघल ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed