फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code UCC More than 1000 suggestions received review starts from today Uttarakhand news in hindi

Uniform Civil Code: विशेषज्ञ समिति को मिले अब तक 1000 से अधिक सुझाव, आज से होगी समीक्षा शुरू

Wed, 21 Sep 2022 10:30 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Sep 2022 10:30 AM IST
सार

यूनिफॉर्म सिविल कोड समिति ने नागरिकों से जुड़े विभिन्न कानूनों, संहिताओं के अध्ययन के लिए कई दौर के बैठकें कीं और उसके बाद पिछले दिनों जन सुझाव प्राप्त करने के लिए एक वेब पोर्टल लांच किया।मंगलवार तक समिति के पास वेब पोर्टल और ईमेल के माध्यम से 1000 से अधिक सुझाव प्राप्त हो चुके थे।

विज्ञापन
Uniform Civil Code UCC More than 1000 suggestions received review starts from today Uttarakhand news in hindi
यूनिफॉर्म सिविल कोड ड्राफ्ट कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति को अब तक 1000 से अधिक सुझाव प्राप्त हो चुके हैं। ये सुझाव ईमेल और वेब पोर्टल के माध्यम से भेजे गए हैं। अब समिति इन सुझावों का अध्ययन करेगी और इनमें अहम सुझावों को चुनेगी। इतनी बड़ी संख्या में प्राप्त हो रहे सुझाव से समिति के सदस्य खासे उत्साहित हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का एलान किया है। इसका ड्राफ्ट तैयार करने के लिए समान नागरिक संहिता के परीक्षण एवं क्रियान्वयन के लिए जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि) की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति गठित की है। समिति ने नागरिकों से जुड़े विभिन्न कानूनों, संहिताओं के अध्ययन के लिए कई दौर के बैठकें कीं और उसके बाद पिछले दिनों जन सुझाव प्राप्त करने के लिए एक वेब पोर्टल लांच किया। 
विज्ञापन


इसके अलावा समिति ईमेल के माध्यम से भी सुझाव आमंत्रित किए। समिति ने सात अक्तूबर तक सुझाव मांगे हैं। मंगलवार तक समिति के पास वेब पोर्टल और ईमेल के माध्यम से 1000 से अधिक सुझाव प्राप्त हो चुके थे। समिति ने प्राप्त सुझावों में से जरूरी और महत्वपूर्ण सुझावों को छांटने की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी है। सुझाव प्राप्त होने के साथ-साथ अब समिति के सदस्य अहम सुझावों का चयन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने से हित धारकों से संवाद कर सकती है समिति
सुझावों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद समिति अगले महीने से हित धारकों से संवाद शुरू कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, समिति विभिन्न वर्गों, समुदायों के प्रतिनिधियों व आमजन से बात करेगी।

  • 600 से अधिक सुझाव ईमेल पर प्राप्त हुए
  • 400 से अधिक सुझाव वेब पोर्टल पर आए 
  • 07 अक्तूबर तक नागरिक भेज सकेंगे सुझाव

ये भी पढ़ें...Kedarnath Reconstruction Work: 22 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का लाइव निरीक्षण
अब तक 1000 से अधिक सुझाव समिति को प्राप्त हो चुके हैं। आज से हम इन सुझावों को अध्ययन करने के लिए बैठ गए हैं। जिस संख्या में सुझाव आ रहे हैं, उससे हम उत्साहित हैं। - शत्रुघ्न सिंह, सदस्य, विशेषज्ञ समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed