उत्तराखंड: ये नई व्यवस्था लागू होने के बाद उज्ज्वला के लाभार्थियों ने बदला अपना कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ा सिलिंडर भरवाने में असक्षम उज्ज्वला के लाभार्थियों ने अपना सिलिंडर बदलवाना शुरू कर दिया है।
अब तक प्रदेशभर के 350 लाभार्थियों ने 14 किलो क्षमता वाले सिलिंडर के स्थान पर पांच किलो का सिलिंडर लेने के लिए अपना कनेक्शन तब्दील करा लिया हैं। यह 328 रुपये में रिफिल हो रहा है। इनमें से 140 रुपये सब्सिडी भी मिल रही है।
इंडियन ऑयन कंपनी के मार्केटिंग मैनेजर सुधीर कश्यप नेे बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद इसकी ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है। एक माह में 350 लाभार्थियों के कनेक्शन बदले गए हैं। इस व्यवस्था से पहाड़ो क्षेत्रों में भी गैस ले जाना आसान हो गया है। पांच किलों के सिलिंडर की एजेंसियाें से होम डिलिवरी की जा रही है। यह सिलिंडर 328 रुपये में रिफिल होगा और खाते में 140 रुपये सब्सिडी आएंगी।
एक मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) योजना का शुभारंभ किया था। योजना के तहत उत्तराखंड में लगभग दो लाख 82 हजार गरीबों को मुफ्त में कनेक्शन दिया गया। वहीं देहरादून में पात्रता के दायरे में आने वाले 33700 परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए, लेकिन गैस के बढ़ते दामों के चलते गरीब परिवारों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और रिफिलिंग का आंकड़ा मात्र 20 प्रतिशत ही रह गया था।
लाभार्थियों की जिले वार संख्या
जिला संख्या
उत्तरकाशी 9350
देहरादून 33700
अल्मोड़ा 12800
बागेश्वर 6440
चमोली 5000
चम्पावत 4440
पौड़ी 8350
हरिद्वार 78900
नैनीताल 20500
पिथौरागढ़ 11250
रुद्रप्रयाग 2670
टिहरी 14700
ऊधमसिंह नगर 44800
कुल 258200