{"_id":"58de65bf4f1c1b1e0d63d8ce","slug":"ugc-will-upload-all-data-of-research-students-on-its-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर के शोधकर्ताओं के लिए बड़ी खबर, यूजीसी ने जारी किया नया फरमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर के शोधकर्ताओं के लिए बड़ी खबर, यूजीसी ने जारी किया नया फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 31 Mar 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि से शोध कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। यूजीसी ने केवल गढ़वाल विवि ही नहीं बल्कि देशभर के विवि को लेकर नया फरमान सुनाया है।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि से शोध कर रहे छात्रों का डेटा अब आनलाइन होगा। न सिर्फ गढ़वाल विवि बल्कि देशभर के विवि से शोध कर रहे छात्रों पूरा डेटा अब संबंधित विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विवि से विभिन्न विषयों में पीएचडी कर रहे छात्रों का डाटा विवि की वेब साइट पर ऑन लाइन होगा। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र भेजकर विश्वविद्यालयों में पीएचडी कर रहे छात्रों को जल्द डाटा ऑन लाइन करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके तहत छात्र का नाम, फैकल्टी सुपरवाइजर का नाम, आधार नंबर या फोटो आईडी, मोड ऑफ पीएचडी, पंजीकरण की तिथि व संख्या, शोध का विषय, उपलब्ध फेलोशिप व फेलोशिप देने वाली एजेंसी का नाम शामिल है।
गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल ने कहा कि जल्द ही गढ़वाल विवि से विभिन्न विषयों में शोध कर रहे छात्रों का पूरा डाटा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।