फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UGC declared four private universities in the Uttarakhand as defaulters read All Updates in hindi

Uttarakhand: चार निजी विवि को UGC ने बताया डिफॉल्टर, जानकारी छिपाने और वेबसाइट को अपडेट न करने पर की कार्रवाई

Sat, 04 Oct 2025 05:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 Oct 2025 05:16 PM IST
सार

प्रदेश के चार निजी विवि को यूजीसी ने डिफॉल्टर बताया। जानकारी छिपाने और वेबसाइट को अपडेट न करने पर यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
UGC declared four private universities in the Uttarakhand as defaulters read All Updates in hindi
UGC - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जानकारी छिपाने और आधिकारिक वेबसाइट को अपडेट न करने पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रदेश के चार निजी विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया है। यूजीसी ने अधिनियम, 1956 की धारा-13 के तहत यह कार्रवाई की है। आयोग की ओर से उत्तराखंड की माया देवी यूनिवर्सिटी, माइंड पावर यूनिवर्सिटी, श्रीमती मंजीरा देवी यूनिवर्सिटी और सूरजमल

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी को डिफॉल्टर घोषित किया गया है।

यूजीसी ने डिफॉल्टर विश्वविद्यालयों की सूची जारी करते हुए उन्हें जल्द सुधारात्मक कदम उठाने के लिए चेतावनी दी है। इन विवि पर आरोप है कि न तो इन्होंने अपनी फाइलें आयोग को सौंपीं और न ही अपनी वेबसाइट पर कोर्स, फैकल्टी, रिसर्च, छात्रों की संख्या और वित्तीय जैसी अहम जानकारी दी। इसके चलते छात्रों और अभिभावकों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  पेपर लीक मामला; चालाक सुरेंद्र ने फर्जीवाड़ा तो किया मगर भूल गया कि अब यूए नहीं यूके है उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में आयोग की ओर से ईमेल और ऑनलाइन बैठकों के माध्यम से कई बार स्मरण पत्र भेजे गए। बावजूद इसके इन विवि के प्रबंधन की ओर से इस पर ध्यान ही नहीं दिया गया। यूजीसी ने निर्देश देते हुए कहा था कि विवि रजिस्ट्रार की ओर से प्रमाणित सहायक दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएं और भरे हुए प्रारूप और परिशिष्टों को अपनी वेबसाइट के होम पेज पर लिंक करके अपलोड करें जिससे छात्रों और आम जनता तक यह जानकारी आसानी से पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed