फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Udham Singh Nagar Tragic accident worker dies after being hit by dryer shaft of paper mill

Udham Singh Nagar: बाजपुर में दर्दनाक हादसा, पेपर मिल के ड्रायर शाफ्ट की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

Wed, 04 Jan 2023 06:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाजपुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाजपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Jan 2023 06:46 PM IST
सार

कर्मचारियों ने ड्रायर शाफ्ट में फंसकर घायल हुए रंजीत को किसी तरह बाहर निकाला।  गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Udham Singh Nagar Tragic accident worker dies after being hit by dryer shaft of paper mill
शव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रुद्रपुर हाईवे स्थित एक पेपर मिल के ड्रायर शाफ्ट की चपेट में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही मिल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


Uttarakhand:  मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, लोहाघाट स्टेशन पर मची अफरा तफरी, दमकल की गाड़ियां पहुंची
विज्ञापन


बुधवार को शुक्लांबरा पेपर मिल में कार्यरत फिटर श्रमिक रंजीत (29) निवासी गांव नरपतनगर स्वार (रामपुर) यूपी काम करते हुए अचानक पेपर मिल के ड्रायर शाफ्ट में फंस गया। श्रमिक को फंसा देख घटना स्थल पर अन्य कर्मचारी भी एकत्र हो गए। कर्मचारियों ने घायल को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजीत को गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही एसएसआई विक्रम सिंह धामी, दोराहा पुलिस चौकी के एसआई रमेश चंद बेलवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

एक महीने पहले ही दोबारा काम पर लौटा था रंजीत
एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि मृतक रंजीत सिंह पेपर मिल में एक माह पहले ही काम पर लगा था। इससे पहले भी इसी पेपर मिल में नौकरी करता था। लेकिन बीच में रंजीत ने काम छोड़ दिया था। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed