फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Udham Singh Nagar and Champawat became champions

Dehradun News: एथलेटिक्स में ऊधमसिंह नगर और चंपावत बने चैंपियन

Thu, 21 Dec 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Udham Singh Nagar and Champawat became champions
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेले जा रहे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन एथलेटिक्स व अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स अंडर-19 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर ऊधमसिंह नगर और अंडर-17 में चंपावत जिले की टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन


बुधवार को हुई बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रोहन सिंह ने पहला, रमन ने दूसरा और भुपेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालक वर्ग की ऊंची कूद में प्रज्जवल सिंह पहले, दीपक जोशी दूसरे और देवराज तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में साहिब सलमानी ने पहला, विशाल सिंह दूसरे और करन तीसरे स्थान प्राप्त किया। बालक अंडर-19 वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में अभिषेक कुमार पहले, सौरभ रावत दूसरे और गणेश रावत तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद में चेतन सिंह पहले, चिराग दूसरे और आवेद अली तीसरे स्थान पर रहे। जबकि आठ हजार मीटर दौड़ में हिमांशु ने बाजी मारी। अक्षय डाबरे दूसरे और आयुष डिमरी तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में अभिषक कुमार ने पहला, सौरभ रावत ने दूसरा और ललित सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed