फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UCC Now marriage and will registration will be done in sub registrar office also Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: यूसीसी...अब सब रजिस्ट्रार कार्यालय में भी होंगे विवाह व वसीयत पंजीकरण, ये बाध्यता भी की गई खत्म

Fri, 28 Mar 2025 08:13 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 28 Mar 2025 08:13 AM IST
सार

विवाह पंजीकरण में आ रही दिक्कतों के समाधान को लेकर मुख्य सचिव ने बैठक की।अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त करने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने पर सहमति बनीं थी। जल्द प्रदेश के सभी 13 जिलों में स्थित उप निबंधक कार्यालयों में भी विवाह पंजीकरण हो सकेंगे। 

विज्ञापन
UCC Now marriage and will registration will be done in sub registrar office also Uttarakhand News in hindi
रजिस्ट्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में लागू समान नागरिक संहिता नियमावली के तहत अब सभी जिलों में स्थित उप निबंधक (सब रजिस्ट्रार) कार्यालयों में भी विवाह और वसीयत का पंजीकरण हो सकेगा। अभी प्रदेश के सामुदायिक सुविधा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से पंजीकरण कराने की सुविधा है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने यह सिफारिश की है।

विज्ञापन


बता दें कि अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त करने के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने पर सहमति बनीं थी। समिति की सिफारिश के मुताबिक, जल्द प्रदेश के सभी 13 जिलों में स्थित उप निबंधक कार्यालयों में भी विवाह पंजीकरण हो सकेंगे। साथ ही वसीयत के पंजीकरण की सुविधा होगी।
विज्ञापन


राज्य सचिवालय में हुई समिति की बैठक में यूसीसी पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीकरण में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों के समाधान पर चर्चा हुई। बैठक में यूसीसी पोर्टल के सरलीकरण और उसे और अधिक सुगम बनाए जाने पर जोर दिया गया। विवाह पंजीकरण में शादी की फोटो अपलोड करने की अनिवार्यता को खत्म करने पर विचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath: मंदिर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल और कैमरे पर प्रतिबंध, रील-वीडियो बनाने पर होगी कार्रवाई

निर्णय लिया गया कि अब पंजीकरण के लिए फोटो अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी। दंपत्ती के आधार से सिस्टम फोटो ले लेगा। यानी आधार की फोटो से काम चल जाएगा। डीजी लॉकर में प्रमाण पत्र : समिति ने विवाह पंजीकरण के प्रमाण पत्र को डीजी लॉकर में उपलब्ध कराए जाने के सुझाव पर भी अपनी सहमति दी। यानी अब विवाह पंजीकरण अन्य प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों के साथ डीजी लॉकर में प्राप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed