फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UCC Many letters came through post to expert committee constituted for Uniform Civil Code Uttarakhand news

उत्तराखंड: यूनिफॉर्म सिविल कोड कमेटी के पास सुझाव की पहुंची इतनी चिट्ठियां कि कम पड़ गई जगह, जानें ये अपडेट

Thu, 27 Oct 2022 04:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 27 Oct 2022 04:33 PM IST
सार

समिति ने जनता से भी समान नागरिक संहिता पर सुझाव मांगे थे। समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक, वेबसाइट पर 60 हजार से ज्यादा सुझाव आए हैं। ई-मेल के माध्यम से 20 हजार से ज्यादा सुुझाव प्राप्त हुए हैं लेकिन डाक के माध्यम से इतने सुझाव आए हैं कि उनके बैठने के तीन कमरे भर गए हैं।

विज्ञापन
UCC Many letters came through post to expert committee constituted for Uniform Civil Code Uttarakhand news
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में समान नागरिक संहिता के लिए गठित विशेषज्ञ समिति के पास डाक के माध्यम से इतनी चिट्ठियां आ गई हैं कि जगह कम पड़ गई। अब समिति ने और जगह ली है, ताकि अधिकारी बैठ सकें। मई में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था।

विज्ञापन

 

समिति को छह माह के भीतर ड्राफ्ट तैयार करना था, जिसकी समय सीमा नवंबर में पूरी हो रही है। इस बीच समिति ने जनता से भी समान नागरिक संहिता पर सुझाव मांगे थे। समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक, वेबसाइट पर 60 हजार से ज्यादा सुझाव आए हैं। ई-मेल के माध्यम से 20 हजार से ज्यादा सुुझाव प्राप्त हुए हैं लेकिन डाक के माध्यम से इतने सुझाव आए हैं कि उनके बैठने के तीन कमरे भर गए हैं।

विज्ञापन

 

उन्होंने सरकार से और जगह ली है। उनके कर्मचारी दिन-रात डाक से आए सुझावों की लिस्टिंग करने में जुटे हुए हैं। हर सुुझाव को रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने अनुमानित सवा लाख सुझाव आने की बात कही है लेकिन इसकी पूरी संख्या डाक पत्रों की गणना पर निर्भर करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham Doors Closed: दस तस्वीरों के साथ जानें इस साल की 10 बड़ी बातें, इन दो वजह से चर्चा में रहा धाम


सभी सुझावों का अध्ययन करेगी समिति
समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि ई-मेल, वेबसाइट और डाक के माध्यम से आए सभी सुझावों का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद ही समिति ड्राफ्ट तैयार करेगी। हालांकि सीएम ने छह माह का समय दिया था लेकिन इतने सुुझावों की वजह से इसमें अभी वक्त लग सकता है। बता दें कि सुझावों के लिए 22 अक्तूबर तक का समय तय किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed