Uttarakhand Board Result: 10वीं में रुद्रप्रयाग और 12वीं पिथौरागढ़ अव्वल, मुनस्यारी के दो छात्रों को मिले 100 फीसदी अंक
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल शनिवार को जारी हो गया। परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड ऑफिस में घोषित किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के परीक्षाफल में हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग और इंटरमीडिएट में पिथौरागढ़ जिले ने बाजी मारी है। यहां के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले को अव्वल बनाया है। हालांकि अन्य जिलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इन दो जिलों का प्रदर्शन बेहतरीन है।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल शनिवार को जारी हो गया। परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बोर्ड ऑफिस में घोषित किया।
Uttarakhand Board Result 2021: शिक्षा मंत्री ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 99 प्रतिशत से अधिक रहा परिणाम
हाईस्कूल में जिलावार स्थिति
जिला - पंजीकृत - उत्तीर्ण छात्र - प्रतिशत
हरिद्वार - 24517 - 24344 -99.29
देहरादून - 16137 - 16021 - 99.28
उत्तरकाशी - 5967 - 5929 - 99.36
टिहरी - 12425 - 12368 - 99.54
पौड़ी - 10338 - 10261 - 99.25
चमोली - 7665 - 7615 - 99.34
रुद्रप्रयाग - 5080 - 5067 - 99.74
पिथौरागढ़ - 7531 - 7430 - 98.65
चंपावत - 4378 - 4339 - 99.10
अल्मोड़ा - 10838 - 10700 - 98.72
बागेश्वर - 4801 - 4784 - 99.64
नैनीताल - 13239 - 13000 - 99.19
ऊधमसिंह नगर - 24809 - 24528 98.86
इंटरमीडिएट में जिलावार स्थिति
हरिद्वार - 20479 - 20243 - 98.85
देहरादून - 12560 - 12499 - 99.51
उत्तरकाशी - 5299 - 5292 - 99.87
टिहरी - 10107 - 10087 - 99.80
पौड़ी - 9684 - 9675 - 99.91
चमोली - 6015 - 6012 - 99.95
रुद्रप्रयाग - 4314 - 4305 - 99.79
पिथौरागढ़ - 6842 - 6837 - 99.93
चंपावत - 3845 - 3842 - 99.92
अल्मोड़ा - 9807 - 9789 - 99.82
बागेश्वर - 4148 - 4143 - 99.88
नैनीताल - 10677 - 10635 - 99.61
यूएस नगर - 17928 - 17813 - 99.36
हाईस्कूल में मुनस्यारी के दो छात्रों को मिले 100 फीसदी अंक
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में हीरा देवी भट्ट विवेकानंद इंटर कॉलेज मुनस्यारी के दो छात्रों होशियार सिंह और हिमांशु राणा को 500 में से 500 अंक मिले हैं। इंटरमीडिएट में भी हीरा देवी भट्ट विद्यालय मुनस्यारी के छात्र विक्रम सिंह पंवार ने 98.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं होशियार सिंह
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त करने वाले हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्यालय के छात्र होशियार सिंह पंवार के पिता गोविंद सिंह पंवार किसान हैं। होशियार सिंह का कहना है कि वह भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। समाज के गरीब तबके के लोगों को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। होशियार सिंह के बड़े भाई विक्रम सिंह ने इंटर में 98.6 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
हिमांशु का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना
हाईस्कूल में 500 अंक प्राप्त करने वाले हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्यालय मुनस्यारी के छात्र हिमांशु राणा के पिता हयात सिंह राणा ट्रक चालक हैं। अपने बच्चे की सफलता से वह बेहद खुश हैं। साथ ही उन्हें उम्मीद है इंटर की परीक्षा में भी वह बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश में अपना नाम इसी तरह रोशन करेंगे। हिमांशु सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश-विदेश में ख्याति प्राप्त करना चाहते हैं।
31पीटीएच63 पी-हिमांशु राणा, हाईस्कूल।