{"_id":"5d38981f8ebc3e6d1971b18f","slug":"uae-army-colonel-of-the-staff-arrived-in-ima-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए पहुंचे यूएई सेना के कर्नल ऑफ द स्टाफ, सैन्य टुकड़ी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए पहुंचे यूएई सेना के कर्नल ऑफ द स्टाफ, सैन्य टुकड़ी से मिले
Thu, 25 Jul 2019 08:44 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 25 Jul 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सेना के कर्नल ऑफ द स्टाफ नवी अहमद जुमा रशीद बुधवार को भारतीय सैन्य अकादमी पहुंचे। उनके साथ यूएई सेना के असिस्टेंट मिलिट्री अटैशे सईद अली अल नकवी व जनसंपर्क अधिकारी अहमद खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान वह आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे यूएई के सैनिकों से मिले। अकादमी के समादेशक ले. जनरल एसके झा ने यूएई सेना के अधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। साथ ही अकादमी में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रही यूएई की सैन्य टुकड़ी को दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में बताया।
विज्ञापन
डिफेंस को-ऑपरेशन विद मिडिल ईस्ट कंट्री प्रोग्राम के तहत यूएई की सैन्य टुकड़ी 18 जुलाई से आईएमए में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। यह प्रशिक्षण 31 अगस्त तक चलेगा। प्रशिक्षण में यूएई सेना के 20 अधिकारी व जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
पहली बार यूएई के सैनिकों को आईएमए में इस तरह का सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यूएई सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी यहां पहुंचकर जेंटलमैन कैडेटों को दी जाने वाली मिलिट्री ट्रेनिंग की सराहना की।