{"_id":"5878e56a4f1c1b1729babdde","slug":"u-health-cover","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 करोड़ देंगे तभी यू हेल्थ कवर करेंगे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 करोड़ देंगे तभी यू हेल्थ कवर करेंगे अस्पताल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 Jan 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
HOSPITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यू हेल्थ योजना में निजी अस्पताल तभी शामिल होंगे जब उनके बकाए का भुगतान हो जाएगा। अस्पतालों के यह संकेत संकेत देने के बाद स्वास्थ्य विभाग पांच साल पुरानी फाइलों को ढूंढने में जुट गया है।
विज्ञापन
निजी अस्पतालों को 12 करोड़ रुपए का भुगतान बाकी है। इसमें अभी तक सिर्फ दो करोड़ रुपए दिए गए हैं। विभाग पांच हजार डिफाल्टर केस की फाइलें खंगालने में जुट गया है।
विज्ञापन
अप्रैल, 2011 से अब तक यू हेल्थ योजना के पांच हजार केस डिफाल्टर हुए हैं। इनमें से अधिकांश की प्रीमियम जमा नहीं हुई है। इस वजह से विभाग ने अस्पतालों का भुगतान नहीं किया। अस्पताल प्रबंधनों ने कई बार नोटिस देने के बाद योजना से पलड़ा झाड़ लिया।
विज्ञापन
भुगतान बकाया होने से अस्पताल इस योजना में शामिल होने से कतरा रहे हैं। अब योजना को नए सिरे से लॉंच करने के पहले, इन अस्पतालों के बकाए के भुगतान की तैयारी की जा रही है।
योजना का कोई केस डिफाल्टर न हो, इससे बचने के लिए वेतन और पेंशन से प्रीमियम के भुगतान का प्रावधान किया गया है। पहले लाभार्थी खुद कोषागार में जाकर प्रीमियम करता था।
इसके अलावा विभाग ने सोसाइटी के गठन के लिए खाका तैयार कर लिया है। सोसाइटी के लिए अलग से स्टाफ रहेगा। इनके वेतन का भुगतान कार्ड धारकों से मिली अंशदान की राशि से किए जाने का प्रस्ताव है।