{"_id":"67bcd42bffa1b964df08bd4f","slug":"tyuni-will-get-ultrasound-machine-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-627385-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: त्यूणी को मिलेगी नई अल्ट्रासाउंड मशीन, माह में दो बार होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: त्यूणी को मिलेगी नई अल्ट्रासाउंड मशीन, माह में दो बार होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र्र त्यूणी का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्साधिकारी से समस्याएं पूछीं। सुविधाओं की कमी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को सुधार के निर्देश दिए। पीएचसी के लिए नई अल्ट्रासाउंड और एक्सरे मशीन को स्वीकृति दी। सीएमओ को अस्पताल में महीने में दो बार अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने और महिला चिकित्सक की तैनाती का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पीएचसी त्यूणी के चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह राणा से अस्पताल की व्यवस्था की जानकारी ली। चिकित्साधिकारी ने बताया कि सुविधाओं के लिए मुख्यालय स्तर पर लगातार पत्राचार किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ से कहा कि विभिन्न स्रोतों से स्वास्थ्य के लिए करोड़ों रुपये जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद भी विभाग पत्र-पत्र खेल रहा है। कहा कि पत्र-पत्र मत खेलेें, सीधा कार्यों की फाइल तैयार कर मंगवाए। जिलाधिकारी ने मौके पर अस्पताल के लिए नई अल्ट्रासाउंड जांच, एक्सरे मशीन और यूपीएस स्वीकृत किया। सीएमओ से कहा कि जांच करवाने वालों की प्रतीक्षा सूची को देखते हुए अस्पताल में जांच के लिए माह में दो बार उप जिला अस्पताल, मसूरी से रेडियोलॉजिस्ट भेजा जाए। उन्होंने अस्पताल के बी क्लास में उच्चीकरण के लिए प्रस्ताव भेज महिला चिकित्सक की तैनाती के लिए भी सीएमओ को निर्देशित किया। प्रसूता कक्ष में बेड की संख्या दो थी, जिसे कम पाते हुए बेड की संख्या चार करने के लिए कहा। अस्पताल में पांच नई इलेक्ट्रिक केतली और 15 हीटर की भी स्वीकृति दी। वार्ड बॉय और सफाई कर्मिक की तैनाती के लिए बजट जारी करने के लिए कहा। आठ वर्ष से अस्पताल में सफाई कर्मी नहीं है।