{"_id":"629c662dfc0c4571b76631b2","slug":"two-youths-put-a-photo-on-social-media-with-a-pistol-the-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौक पड़ा भारी: तमंचे के साथ लगाई युवकों ने सोशल मीडिया पर फोटो, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मालिक को भी धरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौक पड़ा भारी: तमंचे के साथ लगाई युवकों ने सोशल मीडिया पर फोटो, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मालिक को भी धरा
Sun, 05 Jun 2022 01:52 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:52 PM IST
सार
इंस्पेक्टर रविंद्र यादव को सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ दो युवकों की फोटो लगाए जाने की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में एक ने अपना नाम सुहैब खान निवासी राजीवन नगर और दूसरे ने कुर्बान निवासी ब्रह्मपुरी निरंजनपुर बताया। दोनों को सोशल मीडिया की फोटो को दिखाया गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनकी ही तस्वीर है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो युवकों को तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो लगाना भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इन लोगों ने किसी दूसरे के तमंचे के साथ फोटो लगाई थी। पुलिस ने तमंचा रखने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामला पटेलनगर कोतवाली की बाजार चौकी क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर रविंद्र यादव को सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ दो युवकों की फोटो लगाए जाने की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में एक ने अपना नाम सुहैब खान निवासी राजीवन नगर और दूसरे ने कुर्बान निवासी ब्रह्मपुरी निरंजनपुर बताया।
विज्ञापन
दोनों को सोशल मीडिया की फोटो को दिखाया गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनकी ही तस्वीर है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि फोटो में जो तमंचा दिख रहा है, वह आसिफ कुरैशी निवासी ब्रह्मपुरी का है। इसके बाद आसिफ कुरैशी के घर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Yogi Adityanath Birthday: खेलते ही रहोगे तो बड़े होकर क्या बनोगे? CM योगी को पड़ती थी बचपन में इनसे खूब डांट
आसिफ के घर में पिता और माता थे। तलाश करने पर आसिफ कुरैशी को कबाड़ी बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ में बताया कि दो वर्ष पहले तमंचा बरेली से खरीदा था।