{"_id":"6ad0db547ccf67f006052895","slug":"congress-held-a-candlelight-march-to-seek-justice-for-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1090934-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
Thu, 15 Oct 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन से अग्रसेन चौक तक कैंडल मार्च निकाला। प्रदेश उपाध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि अंकिता को न्याय न मिलना अत्यंत खेदजनक है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएगी। शहर अध्यक्ष विकास शर्मा ने आरोप लगाया कि दोहरी इंजन सरकार में अंकिता भंडारी को न्याय न मिलना सरकार की उदासीनता दर्शाता है। उन्होंंने कहा कि सीबीआई जांच की कार्रवाई सामने न आना खास लोगों को बचाने का काम है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजय किशोर, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन