{"_id":"66f0cd24365c94c4ea00b3e3","slug":"two-youths-accused-of-raping-a-minor-arrested-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-508050-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसका अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक युवक पूर्व में पीड़ित छात्रा के स्कूल में चपरासी था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 12वीं की छात्रा है। एक दिन जीवनगढ़ और डाकपत्थर के दूसरे समुदाय के दो युवक बेटी को जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को दोनों आरोपियों को शक्तिनहर पुल नंबर दो के पास से गिरफ्तार कर लिया।