फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two youth kidnap girl in roorkee and abscond

रुड़की: बुआ के घर आई युवती दिनदहाड़े हुई लापता, बाइक सवारों पर अपहरण की आशंका

Mon, 07 Jan 2019 09:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Jan 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Two youth kidnap girl in roorkee and abscond
किडनेपिंग - फोटो : डेमो

बुआ के घर आई हरिद्वार निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने युवती के अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हरिद्वार के भीमगोड़ा निवासी युवती बृहस्पतिवार को रुड़की के एक गांव में अपनी बुआ के घर आई थी। इसी दौरान शुक्रवार को वह बुआ के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बुआ के घर से लापता हो गई।
विज्ञापन


 

बुआ ने युवती के लापता होने की जानकारी उसके पिता को दी तो वे आननफानन में रुड़की पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही युवती की आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

इसके बाद परिजन रविवार को रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और भीमगोड़ा निवासी दो युवकों पर अपहरण करने की आशंका जताई। साथ ही बताया कि दोनों उसे झारखंड के धनबाद ले गए हैं। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जिस युवक पर आरोप लगाया है उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed