फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two year old girl fell into water tank and died

दो साल की बच्ची को कमरे में छोड़ कपड़े धोने गई मां, हुआ कुछ ऐसा पैरों तले खिसकी जमीन

Mon, 21 Jan 2019 09:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Jan 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
two year old girl fell into water tank and died
दीक्षा (फाइल फोटो)

जीतपुर नेगी नई आबादी में रविवार दोपहर खेलते समय दो साल की बच्ची पानी के टैंक में गिर गई। परिजन उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 
मूलरूप मे रामपुर जिले के रहने वाले सुरेश मौर्या जीतपुर नेगी नई आबादी में रहकर मार्बल घिसाई का काम करते हैं। रविवार को वह काम पर गए थे। घर में उनकी पत्नी लक्ष्मी और इकलौती बेटी दीक्षा ही थी। दोपहर के समय लक्ष्मी बच्ची को कमरे में छोड़कर बाहर कपड़े धोने चली गई।
विज्ञापन


इसी बीच, बच्ची घुटनों के बल चलते कमरे से बाहर निकलकर पानी के खुले टैंक तक पहुंची और उसमें गिर पड़ी। टैंक करीब दस फीट गहरा है। बच्ची के गिरने की आवाज सुनते ही मां भागकर वहां पहुंची। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी भी आ गए। बच्ची को टैंक में बाहर निकाल कर पहले सुशीला तिवारी अस्पताल और फिर अन्य अस्पतालों में ले गए,जहां  डॉक्टरों  ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकलौती बच्ची की मौत से घर में मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुला टैंक बना काल 

घर के सामने खुला टैंक मासूम के लिए काल बन गया। पड़ोसियों का कहना है कि रोज यहां बच्चे खेलते रहते हैं लेकिन कभी ऐसी घटना नहीं हुई। संयोग ही कहा जाएगा कि बच्ची के कमरे से निकलते समय टैंक का ढक्कन पानी के लिए खुला छोड़ा गया था। 

देर रात तक पुलिस को नहीं थी जानकारी 
जीतपुर नेगी में दोपहर के समय घटना होने के बाद देर रात तक टीपीनगर पुलिस चौकी को पता नहीं था। पुलिसकर्मियों का कहना था कि किसी ने हादसे की जानकारी नहीं दी थी। 

पहले भी हो चुकी है घटनाएं 
रामपुर रोड स्थित क्रशर के पास पानी भरने पर पिछले साल दो बच्चे डूब गए थे। मुखानी क्षेत्र में  भी टैंक खुला रहने से दो बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed