फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Two Women Arrested for Thousands of activated SIMs sent to Philippines

Cyber Crime: हजारों सिम एक्टिवेट कर फिलीपींस भेजे, दो महिलाओं को नागपुर से पकड़ा, ठगी के लिए ऐसे की प्लानिंग

Mon, 30 Sep 2024 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 04:15 PM IST
सार

महिलाएं लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर बायोमेट्रिक हासिल कर उनसे सिम कार्ड एक्टिवेट कराती थीं। फिलहाल, दोनों महिलाओं को जांच में सहयोग के लिए नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Two Women Arrested for Thousands of activated SIMs sent to Philippines
- फोटो : freepik

विस्तार

साइबर ठगी के लिए हजारों सिम एक्टिवेट कराकर फिलीपींस भेजने वाली दो महिलाओं को नागपुर महाराष्ट्र से पकड़ा गया है। साइबर थाना पुलिस 23 लाख रुपये की ठगी के एक मामले की पड़ताल करते हुए नागपुर तक पहुंची थी। इनमें से एक महिला का बेटा फिलीपींस में रहता है, जो कि साइबर अपराधियों के गिरोह से जुड़ा है।

विज्ञापन


महिलाएं लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर बायोमेट्रिक हासिल कर उनसे सिम कार्ड एक्टिवेट कराती थीं। फिलहाल, दोनों महिलाओं को जांच में सहयोग के लिए नोटिस दिया गया है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि देहरादून निवासी एक व्यक्ति पिछले दिनों टेलीग्राम ग्रुप पर एक कथित ट्रेडिंग ग्रुप से जुड़ा था। इस पर उनसे ट्रेडिंग कराई जाती थी। अच्छा खासा मुनाफा भी ग्रुप पर दर्शाया जाता था। लालच में पीड़ित ने साइबर ठगों के खातों में 23 लाख रुपये जमा कर दिए। उन्हें बाद में पता चला कि उन्होंने तो कभी शेयर खरीदा ही नहीं। ऐसे में उन्हें लाभ कैसे हो सकता है। इस तरह उनकी शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


जांच शुरू हुई तो पता चला कि जिन खातों में रकम जमा कराई गई है वे सब कमीशन के आधार पर खोले गए हैं। इस तरह टीम पड़ताल करते करते नागपुर महाराष्ट्र तक पहुंच गई। यहां पुष्पा बारापत्रे और यदम्मू सुल्तान निवासी नागपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पता चला कि यदम्मू सुल्तान का पुत्र राजू सुल्तान फिलीपींस में रहता है। वह साइबर अपराधियों के गिरोह में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: साइबर ठगी के लिए विदेश में सिम भेजने वाला आरोपी मंगलौर से गिरफ्तार, इस तरह से फैलाया जा रहा था जाल


महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे लोगों को फोन कर उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए बायोमेट्रिक हासिल करती थीं। इसके आधार पर खाते खुलवाए जाते थे और बाद में सिम कार्ड खरीदे जाते थे। ऐसे करीब पांच से छह हजार सिमकार्ड उन्होंने फिलीपींस में राजू को कुरियर से भेजे हैं। इसके एवज में उन्हें मोटी रकम भेजी जाती थी।

नंबरों की हैं हजारों शिकायतें
जो नंबर महिलाओं ने फिलीपींस में भेजे हैं, उनके बारे में भी पड़ताल की गई। पता चला कि देश के कई प्रदेशों में इन नंबरों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हैं। इनकी जानकारी सभी राज्यों की पुलिस से साझा की जा रही है। महिलाओं के बैंक खातों में भी लाखों रुपये का लेनदेन पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी भुल्लर ने बताया कि इस प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed