फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two women killed in road accident in rishikesh and haridwar

उत्तराखंड: दो अलग-अलग हादसे में गई महिला और युवती की जान, मच गई चीख पुकार

Sun, 16 Dec 2018 08:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्यामपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्यामपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 Dec 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Two women killed in road accident in rishikesh and haridwar
कार हादसा

हरिद्वार नजीबाबाद राजमार्ग पर पीली नदी पुल के पास शनिवार को डंपर और कार की भिड़ंत मे एक युवती  की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


शनिवार की  दोपहर बाद  करीब तीन बजे कार चालक अतीक पुत्र मौ उमर अपनी पत्नी नाजिया परवीन, साली अनम  निवासी लालवाडा, जिला मुरादाबाद  हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर से जा रहे थे। पीली नदी पुल के पास  पहुंचते ही श्यामपुर की ओर से जा रहा डंपर व कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


भीषण टक्कर के कारण  कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बड़ी मशक्कत कर तीनों को कार से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार अनम (18) की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य दो घायलों को प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने बताया कि अनम अपने जीजा के साथ ज्वालापुर में रहती थी। उसका जीजा सिडकुल हरिद्वार में ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि डंपर का चालक मौके से फरार हो गया उसकी तलाश की जा रही है।
 

कार खाई में गिरी, महिला की मौत, दो घायल 

नीलकंठ बाईपास मार्ग स्थित भूतनाथ मंदिर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया है। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर पंजाब नंबर की एक प्राइवेट कार चीला बैराज मार्ग से होते हुए लक्ष्मणझूला-नीलकंठ बाईपास मार्ग की ओर आ रही थी। 

अचानक भूतनाथ मंदिर के पास कार बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी प्रदीप राणा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने महिला की शिनाख्त राजबाला (62) पत्नी मांगेलाल निवासी ग्राम कालू जिला बीकानेर, राजस्थान के रूप में की है। वहीं मृतक महिला के पति मांगे लाल (68) पुत्र स्व. रामेश्वर लाला और चालक गुरप्रीत (25) पुत्र रुलदा सिंह निवासी राजपुरा पटियाला पंजाब को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। एम्स के चिकित्सकों ने घायलों की हालत हालत खतरे से बाहर बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed