{"_id":"b153ed69eefaa6959986c3aebfc2295d","slug":"two-women-died-due-to-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लूः हमेशा के लिए सो गई महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लूः हमेशा के लिए सो गई महिलाएं
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 23 Mar 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू की दवा लेते लेते दो महिलाएं हमेशा के लिए सो गई। एक महिला में सरकारी प्रयोगशाला से स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी थी। जबकि दूसरी महिला की जांच रिपोर्ट दिल्ली से आनी बाकी है।
विज्ञापन
श्यामपुर (ऋषिकेश) निवासी 35 वर्षीय पूनम को करीब एक हफ्ते पहले हिमालयन इंस्टीट्यूट अस्पताल, जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर अस्पताल ने मरीज के सेंपल जांच के लिए दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन
एनसीडीसी से मरीज को स्वाइन फ्लू का संक्रमण होने की पुष्टि हुई। पूनम की जान बचाने के लिए डाक्टर ने स्वाइन फ्लू की दवा टैमी फ्लू के अलावा दूसरे चिकित्सीय प्रयास में जुटे रहे। डाक्टरों के मुताबिक, रविवार को मरीज को फिर स्वाइन फ्लू की दवा दी गई थी। कुछ देर बाद मरीज की सांस थम गई।
विज्ञापन
मुरादाबाद निवासी 36 वर्षीय साहिन जहां को भी परिजन खासी जुकाम और सांस में दिक्कत होने पर कुछ दिन पहले हिमालयन इंस्टीट्यूट अस्पताल, जौलीग्रांट लाए थे। स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए तो अस्पताल ने महिला के रक्त नमूने स्वास्थ्य विभाग के जरिए जांच के लिए दिल्ली भेजे। डाक्टरों ने साहिन को भी स्वाइन फ्लू की दवा देनी शुरू कर दी थी।
साहिन जहां की रविवार देर रात मौत हो गई। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. जेपी शर्मा ने बताया कि पूनम की रिपोर्ट एनसीडीसी से पाजीटिव आई है, जबकि साहिन जहां की जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। स्वाइन फ्लू के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मदन बोनाल ने भी इसकी पुष्टि की है।