फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two wheeler free parking Facility for ladies in dehradun

ट्रैफिक पुलिस ने महिलाओं को दिया तोहफा, शहर में मिलेगी फ्री पार्किंग की सुविधा

Sun, 22 Oct 2017 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Oct 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
 two wheeler free parking Facility for ladies in dehradun
demo pic

आधी आबादी को अब राजधानी में पार्किंग शुल्क नहीं देना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों की मंजूरी मिलने मिलने के बाद यातायात पुलिस ने पहले चरण में शहर में तीन स्थानों का चयन कर लिया है, जहां पर महिलाएं अपने दुपहिया वाहनों को बिना शुल्क दिए खड़ा कर सकेंगी। सोमवार या मंगलवार से तीनों पार्किंग के शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


 यातायात निदेशालय की कमान संभालने के सहायक पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना ने यातायात सुधार की दिशा में नई कार्ययोजना तैयार की है, जिस पर अधिकारियों ने अपनी सहमति जता दी है। इसमें सबसे बड़ा तोहफा महिलाओं को दिया गया है।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए दुपहिया वाहनों की निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर के बल्लूपुर, घंटाघर और ईसी रोड पर पार्किंग स्थल का चयन कर लिया गया है। रविवार को यहां फ्री पार्किंग के बोर्ड भी लग जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईसी रोड रहेगा नो टर्न जोन

 two wheeler free parking Facility for ladies in dehradun

एआईजी केवल खुराना के मुताबिक फ्री पार्किंग की व्यवस्था तो कई स्थानों पर कराई गई है, मगर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें दुपहिया वाहन खड़े करने में किसी तरह की दिक्कत न आए।

सोमवार या मंगलवार से फ्री पार्किंग की व्यवस्था लागू हो सकती है। निरंतर यह प्रक्रिया जारी रहेगी। बता दें कि केवल खुराना ने एसएसपी रहते हुए महिलाओं के लिए विक्रम में फ्री यात्रा का प्लान लागू किया था। सुरक्षा की दृष्टि से कई मार्गों के विक्रमों में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की थी, मगर उनके स्थानांतरण के बाद यह व्यवस्था खत्म हो गई थी।

ईसी रोड रहेगा नो टर्न जोन
स्कूलों की छुट्टी के समय ईसी रोड पूरी तरह नो टर्न जोन रहेगा। एआईजी केवल खुराना ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय सर्वे चौक, ईसी रोड और आराघर तक यातायात का दबाव रहता है। देखने में आया है कि वाहनों के टर्न किए जाने के कारण यहां सबसे ज्यादा जाम लगता है। ऐसे में दोपहर एक बजे से लेकर ढाई बजे तक ईसी रोड नो टर्न जोन रहेगा। बाकायदा पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर इसका अनुपालन कराया जाएगा। यदि किसी को वाहन टर्न करना है तो सर्वे चौक अथवा आराघर से घूमकर आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed