फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Two accused of inter-state gang arrested with fake 500-500 currency notes

Dehradun: 500-500 के नकली नोट के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, देशभर में ऐसे फैलाया जाल

Fri, 04 Nov 2022 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2022 05:13 PM IST
सार

मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार संदिग्धों की तलाश की गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं। इस दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित किया। बृहस्पतिवार को लाडपुर तिराहे के पास दोनों संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई।

विज्ञापन
Dehradun: Two accused of inter-state gang arrested with fake 500-500 currency notes
गिरफ्तारी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के विभिन्न राज्यों में नकली नोट चलाने वाले दो शातिरों को रायपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से पांच-पांच सौ के 18 नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि यह दोनों आरोपी बड़ी संख्या में दून समेत अन्य शहरों में नकली नोट चला चुके हैं। दोनों आरोपियों के तार नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ के बाद बड़े खुलासे की उम्मीद है।

विज्ञापन


Haldwani: घर में घुसकर सिपाही की पत्नी की हत्या, हथौड़े से सिर पर किए वार, रसोई में मिला खून से लथपथ शव
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि बीते बुधवार को मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्ति नकली नोट चला रहे हैं। मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार संदिग्धों की तलाश की गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं। इस दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित किया। बृहस्पतिवार को लाडपुर तिराहे के पास दोनों संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई। जिस पर दोनों के पास से भारतीय मुद्रा के 500-500 के 18 नकली नोट बरामद हुए। आरोपियों की पहचान अवनीत कुमार निवासी ग्राम खानपुर माधोपुर बिजनौर, उत्तर प्रदेश और विनय कुमार निवासी ग्राम रतनपुर थाना मंडावर बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर दून में चलाए गए नकली नोटों की जानकारी प्राप्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट से मिली नकली नोट की जानकारी
पुलिस पूछताछ में आरोपी अवनीत ने बताया कि उसे इंटरनेट के माध्यम से नकली नोट की जानकारी मिली। जिस पर उसने साथी विनय से बात की। इसी दौरान उनकी मुलाकात केशव नाम के व्यक्ति से नोएडा सेक्टर-22 में हुई। केशव ने इन दोनों को बताया कि उनका नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला है और उनकी एक पूरी टीम नकली नोट चलाती है। केशव ने उन्हें 500 के कई नकली नोट दिखाए जो हूबहू असली 500 रुपये के नोट की तरह थे। उसने एक असली 500 रुपये के नोट के बदले उन्हें चार नकली नोट दिए।


जिन्हें इन दोनों ने आसपास की दुकानों में चलाया। जब किसी को शक नहीं हुआ तो इनके हौसले बढ़ गए और केशव ने उन्हें नकली नोट अलग-अलग राज्यों में चलाने के लिए दिए। केशव उन्हें एक बार में 20-21 हजार के मूल्य से अधिक के नकली नोट नहीं दिया करता था। कुछ दिन पहले ही इन दोनों ने 12 हजार के नकली नोट बिजनौर में चलाए। बाकी बचे नौ हजार लेकर ये देहरादून आ गए। यहां पुलिस गश्त के चलते वे इन नोटों को नहीं खपा सके। जिसके चलते यह दोनों आरोपी नकली नोट लेकर राजस्थान जाने की फिराक में थे।

नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश
इस अंतरराज्यीय गिरोह की जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से कई अहम जानकारियां मिलीं हैं। इसके आधार पर पुलिस टीम अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच पड़ताल कर रही है। उम्मीद है जल्द ही बड़ा खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed