फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two Tiger will shift from corbett tiger reserve to Rajaji national park

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से अक्टूबर में राजाजी नेशनल पार्क शिफ्ट किए जाएंगे दो बाघ

Mon, 14 Sep 2020 09:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Sep 2020 09:22 PM IST
सार

  • डब्लूआईआई की टीम ने फाटो, झिरना, बिजरानी, कोठीरौ और लालढांग का भ्रमण किया 

विज्ञापन
Two Tiger will shift from corbett tiger reserve to Rajaji national park
बाघ - फोटो : ANI

विस्तार

वाइल्ड लाइफ इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया (डब्लूआईआई) ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और तराई पश्चिमी वन प्रभाग से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजने के लिए बाघों का चयन कर लिया है। पहले चरण में अक्तूबर में दो बाघों को शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


कालागढ़ में शनिवार देर शाम को पहुंची डब्लूआईआई टीम ने फाटो, झिरना, बिजरानी, कोठीरौ, लालढांग आदि स्थानों से बाघों का चयन कर लिया है। कालागढ़ के वन विश्राम गृह में कालागढ़ के एसडीओ कुंदन सिंह खाती ने टीम को बाघों के वर्तमान भौगोलिक परिवेश की जानकारी दी।
विज्ञापन


टीम ने कालागढ़, झिरना, ढेला, कोठीरौ, बिजरानी रेंज के शिकारी कुआं और फाटो का भ्रमण किया। इन स्थानों से बाघों को राजाजी टाइगर रिजर्व ले जाए जाने के लिए टीम ने अध्ययन किया। पहले चरण में अक्तूबर में दो बाघों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में तीन बाघिनों को शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। टीम बाघों का चयन कर लौट गई है। वर्तमान में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 250 से अधिक है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व में पश्चिमी भाग में बाघों की कमी के चलते कॉर्बेट से बाघ भेजे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed