2000 Note Last Date: अब दो हजार रुपये का नोट बदलने का एक और मौका, आरबीआई ने बढ़ाई तिथि
एलडीएम संजय भाटिया ने बताया, आरबीआई की ओर से दाे हजार रुपये के नोट को बदलने और खाते में जमा करने की तिथि को सात अक्तूबर कर दिया है। इसके बाद सिर्फ आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में ही नोट बदले और जमा किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर अभी भी आपके पास दो हजार रुपये का नोट है तो इसे बदलने और अपने खाते में जमा कराने का एक और मौका है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से दो हजार रुपये के नोट को बदलने और अपने खाते में जमा कराने की अंतिम तिथि को सात अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
इसके बाद किसी भी बैंक में दो हजार रुपये का नोट न जमा होगा और न ही इसे बदला जाएगा। पहले यह तिथि 30 सितंबर तय की गई थी। एलडीएम संजय भाटिया ने बताया, आरबीआई की ओर से दाे हजार रुपये के नोट को बदलने और खाते में जमा करने की तिथि को सात अक्तूबर कर दिया है।
बैंकों में ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली
इसके बाद सिर्फ आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय में ही नोट बदले और जमा किए जाएंगे। इसके लिए देश भर के नौ क्षेत्रीय कार्यालयों को चुना गया है। बताया, देश भर से 96 फीसदी नोट आरबीआई के पास पहुंच चुके हैं। सिर्फ चार फीसदी बचे नोटों के लिए तिथि को आगे बढ़ाया गया है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा, सरकार ने पिछले साल बढ़ाई थी राशि
आरबीआई की ओर से इस साल 19 मई को दो हजार रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। इसके बाद लोगों ने बैंकों में दो हजार रुपये के नोट जमा करने के साथ उन्हें वापस भी कराया था। हालांकि शुरूआती दिनों को छोड़ इस दौरान बैंकों में ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली। शनिवार को शहर के किसी भी बैंक में नोट बदलने को लेकर नोटबंदी जैसी स्थिति कहीं नहीं दिखी।