फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two students fell in the ditch along with the bike on the summit fall route

शिखर फॉल मार्ग पर बाइक समेत गहरी खाई में गिरे दो छात्र

Fri, 28 Feb 2020 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:21 AM IST
Two students fell in the ditch along with the bike on the summit fall route
राजपुर शंहशाही आश्रम के समीप सड़क हादसे में घायल बाइक सवार।
राजपुर के शिखर फॉल मार्ग पर बुधवार देर रात बाइक सवार दो छात्र गहरी खाई में जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 50 मिनट के रेस्क्यू के बाद दोनों घायलों को खाई से निकाला और दून अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दोनों के पैरों की हड्डी टूट गई हैं। साथ ही शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

टिहरी गढ़वाल के पट्टी घाट निवासी अक्षय लखेड़ा और चमोली के नारायण बगड़ निवासी नितिन सती देहरादून में देवभूमि कॉलेज से बीटेक कर रहे हैं। बुधवार शाम दोनों बाइक से घूमने शिखर फॉल गए हुए थे। रात करीब 12 बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। शिखर फॉल रोड पर अचानक इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक समेत करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। अक्षय ने अपने दोस्त को फोन कर हादसे की जानकारी दी, तब जाकर पुलिस को हादसे का पता चल पाया। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि एसओ राजपुर अशोक राठौड तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण दोनों घायलों को ढूंढने में दिक्कत हुई। काफी देर बाद इनकी लोकेशन मिल पाई। उसके बाद पुलिसकर्मी रस्सी की मदद से खाई में उतरे और दोनों घायलों को निकाला। समय से उपचार मिलने के कारण छात्राें की जान बच गई। फिलहाल दून अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। उन्हाेंने बताया कि डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने छात्राें की जिंदगी बचाने वाले एसओ अशोक राठौड, उप निरीक्षक बलबीर रावत, कांस्टेबल अमित कुमार, प्रवीण कुमार, दिगपाल और आशीष शर्मा को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed